वसुंधरा राजे ने मजबूती से किया शासन, भजनलाल सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त : अशोक गहलोत

jaipur, 23 नवंबर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और Rajasthan के पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने से बातचीत करते हुए पूर्व Chief Minister वसुंधरा राजे के कार्यकाल की तारीफ की और Chief Minister भजनलाल शर्मा की आलोचना की.
अशोक गहलोत ने कहा, “वसुंधरा राजे के साथ मेरे काफी मतभेद रहे हैं. उनके पहले पांच साल के कार्यकाल के दौरान तो हमने एक-दूसरे से बात तक नहीं की थी. हालांकि, उनके काम करने के तरीके और मौजूदा Chief Minister भजनलाल शर्मा के काम करने के तरीके में जमीन-आसमान का अंतर है.” उन्होंने वसुंधरा राजे के प्रशासनिक अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि Rajasthan की Chief Minister बनने से पहले वह Union Minister भी रह चुकी थीं और उन्हें प्रशासन का काफी अनुभव था. इस अनुभव का फायदा Rajasthan की जनता को मिला.
पूर्व Chief Minister गहलोत ने कहा, “वसुंधरा राजे ने उनकी Government के खिलाफ अभियान चलाया और चुनाव जीतकर Government भी चलाई. उन्होंने ब्यूरोक्रेसी को इतना ज्यादा कंट्रोल में रखा कि कई लोग बैठक में बीमार तक पड़ जाते थे. उन्होंने अपने तरीके से शासन किया.”
अशोक गहलोत ने Chief Minister भजनलाल शर्मा के कार्यकाल की आलोचना की. उन्होंने कहा कि Rajasthan में Government नाम की कोई चीज नहीं है. जनता कह रही है कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही, काम नहीं हो रहा है. कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. भजनलाल शर्मा को एक मौका मिला था और उनको खुद को साबित करना चाहिए था. Chief Minister शुरुआत में ही विदेश चले गए जबकि इसकी आवश्कयता नहीं थी. Chief Minister को राइजिंग Rajasthan की कोई जरूरत नहीं थीं. इसका कोई फायदा नहीं होता है. इस कार्यक्रम से 10-15 फीसदी निवेश आता है जबकि Government ने इस कार्यक्रम के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च कर दिए.
हालांकि गहलोत ने कहा कि भजनलाल शर्मा के प्रति उनके मन में कोई भी द्वेष भावना नहीं है क्योंकि वो Chief Minister हैं. Governor और Chief Minister का हमेशा सम्मान करना चाहिए, यह हमें सिखाया जाता है. जन्मदिन और त्योहारों पर भजनलाल शर्मा से बात करता रहता हूं.
–
ओपी/पीएम


