Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

21 साल बाद फिर साथ आए इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया, ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर पुरानी यादें की ताजा

21 साल बाद फिर साथ आए इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया, ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर पुरानी यादें की ताजा

Mumbai , 23 नवंबर . Actor इमरान हाशमी और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया की जोड़ी ने एक बार फिर पुरानी यादें ताजा कर दीं. दोनों करीब 21 साल बाद एक साथ नजर आए.

दरअसल, सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल: लीजेंड्स रिटर्न’ में इमरान बतौर मेहमान पहुंचे. इस दौरान दोनों ने अपने लंबे जुड़ाव, फिल्मों में साथ काम करने के अनुभव और हाल ही में आई फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ पर भी बात की.

शो में पहुंचकर इमरान ने ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर लौटने की खुशी जाहिर की. उन्होंने शो की तारीफ करते हुए कहा, ”मैं एक ही चीज कहना चाहूंगा, बाकी शोज एक तरफ और इंडियन आइडल एक तरफ.”

इसके बाद इमरान और हिमेश ने अपने 21 साल पुराने जुड़ाव को याद किया. Actor ने इस मौके पर कहा, ”एक चीज मैं कह सकता हूं, देर आए लेकिन दुरुस्त आए. 21 साल हो गए, फिल्में बदल गईं, गाने बदल गए और हम भी थोड़े बदल गए, लेकिन दर्शकों का प्यार वैसा का वैसा ही है और बरकरार है.”

इमरान ने अपनी फिल्मों के गानों की सफलता का श्रेय हिमेश रेशमिया को दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि फिल्मों के टीजर, ट्रेलर और गानों में हिमेश का योगदान सबसे खास रहा है. उन्होंने कहा, ”टीजर हो या ट्रेलर हो, गाने हों, उसका श्रेय मैं नहीं लूंगा, वह हिमेश को जाता है. यह उनका टैलेंट है. मुझे सिर्फ बोला जाता था कि इधर से उधर जाओ और लिप-सिंक करो.”

इमरान की यह बात पर शो में मौजूद लोगों के जमकर तालियां बजाई.

वहीं हिमेश ने भी इमरान की तारीफ करते हुए कहा, ”मेरा गाना हो या किसी और का, कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो अपने अभिनय के साथ-साथ गानों को भी उसी अंदाज से पर्दे पर पेश करते हैं. इमरान भी उन्हीं में से एक हैं. लिप-सिंक के जरिए गाने को इस तरह पर्दे पर उतारना कि दर्शक उससे जुड़ जाएं, अपने आप में बड़ी खूबी है.”

हिमेश ने अपनी हालिया फिल्मों और गानों को मिल रहे रिस्पॉन्स का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”’आवारापन’ को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और अब ‘गनमास्टर जी9’ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘अफसाना’ गाने की रिलीज के दो दिन भी पूरे नहीं हुए थे और social media पर इसका रिस्पांस देखने लायक था.”

इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.

–

पीके/एएस

Share