सपा-कांग्रेस मिलकर भी भाजपा का विजय रथ नहीं रोक पाएंगी : केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow, 24 नवंबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि तमाम Political दल उन्हें Prime Minister बनाने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन हर बार उनकी लॉन्चिंग फेल हो जाती है.
उन्होंने Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन तथा सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों का मकसद भाजपा के विजय रथ को रोकना है, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ अजेय है और जनता के आशीर्वाद से पार्टी तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ Government बनाएगी.
जालौन रवाना होने से पहले Tuesday को Lucknow में पत्रकारों से बातचीत में केशव मौर्य ने संविधान दिवस, Samajwadi Party के प्रस्तावित मेनिफेस्टो, विपक्षी गठबंधन की रणनीति और संसद सत्र समेत विभिन्न Political मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान की सच्ची पुजारी है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में केंद्र Government ने 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की. पहले संसद में संविधान दिवस मनाया गया और इसके बाद विधानसभा स्तर पर भी इसे आयोजित किया जाने लगा. इस वर्ष भी 26 नवंबर को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ संविधान दिवस मनाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि Samajwadi Party और कांग्रेस का संविधान दिवस मनाना अच्छी बात है, लेकिन संविधान के प्रति सम्मान केवल आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह Political दलों के आचरण में भी दिखाई देना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में वर्ष 2047 तक भी Samajwadi Party का कोई भविष्य दिखाई नहीं देता. जनता को सपा के मेनिफेस्टो से ज्यादा भाजपा के सुशासन और विकास पर भरोसा है. सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत पर केशव मौर्य ने कहा कि दोनों दल आपस में क्या खिचड़ी पका रहे हैं, यह जनता अच्छी तरह समझ रही है. इनका एकमात्र एजेंडा भाजपा के विजय रथ को रोकना है, लेकिन यह इनके सामर्थ्य से बाहर है. भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारी कर चुकी है.
उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से पार्टी तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ Government बनाएगी. पश्चिम बंगाल का नाम बदलने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य Government यदि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग रखने का निर्णय कर रही है तो यह उसका विषय है. राज्य Government जनादेश और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर जो भी निर्णय करेगी, उसी के अनुरूप आगे की प्रक्रिया होगी. संसद के आगामी सत्र में देरी को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर उपChief Minister ने पलटवार करते हुए कहा कि किसे जनता पर विश्वास है और किसे संसद की कार्यवाही पर भरोसा नहीं है, यह देश की जनता अच्छी तरह जानती है. कांग्रेस का एक सूत्रीय एजेंडा संसद की कार्यवाही में बाधा डालना और महत्वपूर्ण निर्णयों के समय व्यवधान पैदा करना रहा है.
राहुल गांधी को बार-बार Prime Minister पद के चेहरे के रूप में पेश किए जाने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें Prime Minister बनाने की कोशिश हर बार की जाती है, लेकिन उनकी लॉन्चिंग फेल हो जाती है. संसद का सत्र निर्धारित प्रक्रिया और समय के अनुसार आयोजित होगा. विपक्ष को इसकी सूचना भी मिल जाएगी. ऐसे में अनावश्यक बयानबाजी से कुछ हासिल होने वाला नहीं है.
वीर सावरकर के पौत्र की ओर से सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजे जाने के सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी थे. उनके संबंध में कोई टिप्पणी की जाती है तो उसका जवाब भी देना पड़ेगा. किसी महान स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान और प्रतिष्ठा से जुड़े विषय पर संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने और कानूनी प्रक्रिया अपनाने का पूरा अधिकार है.
–
विकेटी/एसके


