अमित शाह का ऐलान- ‘पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में’, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

New Delhi, 24 नवंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Tuesday को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन की घोषणा की. उन्होंने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब और पूरे देश में यह गठबंधन हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा.
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा और अकाली दल पंजाब में कई प्रमुख विषयों को लेकर घोषणा पत्र जारी करेंगे. उन्होंने कहा कि पंजाब से नशे का उन्मूलन हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा. पंजाब से भ्रष्टाचार का उन्मूलन और राष्ट्रवादी शक्तियों को सशक्त करना भी हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा.
अमित शाह ने घोषणा की कि पंजाब में अकाली दल ‘बड़ा भाई’ रहेगा. उन्होंने कहा, “चुनाव दोनों दल मिलकर लड़ेंगे, लेकिन बड़े भाई की भूमिका में अकाली दल रहेगा और अकाली दल से ही Chief Minister रहेगा.”
शाह ने पंजाब की वर्तमान आम आदमी पार्टी Government पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “केजरीवाल, पंजाब में तीन माह में नशा समाप्त करने का वादा देकर आए थे, लेकिन नशा समाप्त नहीं हुआ, बल्कि बढ़ा. पंजाब की वर्तमान Government वादाखिलाफी वाली Government है. उसने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है. पंजाब की जनता तय करके बैठी है कि जिन्होंने गुरुओं का अपमान किया है, उस Government और व्यक्ति को सहन नहीं किया जाएगा.”
अमित शाह ने कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “2017 में राहुल गांधी ने उस कार्यकाल में नशा समाप्त करने का वादा किया था, लेकिन उनकी पार्टी ने नशे को समाप्त करने के लिए कुछ नहीं किया.”
इसके साथ ही, अमित शाह ने वादा किया कि 31 दिसंबर, 2029 तक एनडीए पंजाब को पूर्णतया नशे से मुक्त कर देगा. उन्होंने कहा, “आगामी तीन महीने में पंजाब के किसानों की समस्या, पंजाब के आर्थिक विकास की चिंता और पंजाब के युवाओं के रोजगार की चिंता, इसके बारे में सुखबीर सिंह बादल और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच तीन महीने की लंबी चर्चा के बाद एक रोडमैप बना है. उस रोडमैप पर हमारे एनडीए की बनने वाली Government आगे बढ़ेगी.”
उन्होंने कहा कि जब भाजपा और अकाली दल साथ आ रहे हैं तो मुझे विश्वास है कि पंजाब की जनता का फैसला परिवर्तन लाएगा. मुझे भरोसा है कि पंजाब की जनता Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में एनडीए को भारी बहुमत देगी और पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के फैसले का आशीर्वाद देगी.
–
डीसीएच/


