Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

New Delhi, 24 नवंबर . 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गठबंधन का ऐलान किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में गठबंधन की घोषणा की.

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ Tuesday दोपहर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे. यहां वे Union Minister अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले. इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कमरे में एक बैठक हुई है. उसमें अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर चर्चा की गई. दोनों दलों के नेताओं ने बैठकर फैसला लिया है कि अगला पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा-अकाली दल मिलकर लड़ेंगे. आज से अकाली दल एनडीए के सहयोगी के रूप में राजनीति में काम करेगा.

शाह ने कहा कि जब पूरा देश श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मना रहा है, तब हम सभी के लिए यह आनंद का विषय है कि सबसे पुराने साथी अकाली दल लौटकर फिर साथ आया है. मैं अकाली दल के सभी साथियों और सुखबीर सिंह बादल का हृदय से एनडीए में स्वागत करता हूं.

अमित शाह ने कहा, “कल जब Prime Minister जी से बात हुई कि एनडीए का विस्तार हो रहा है तो उन्होंने बहुत हर्ष के साथ सुखबीर सिंह बादल को फोन किया. उन्होंने एक प्रकार से भावना व्यक्त की कि अकाली दल के साथ ही एनडीए पूरा होता है. पीएम मोदी और बादल साहब, अटल-आडवाणी और बादल साहब का वर्षों पुराना व गहरा रिश्ता रहा है. भाजपा और अकाली दल का भी एक बहुत गहरा रिश्ता रहा है.”

–

डीसीएच/

Share