Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कानून,राजनीति,अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश अवामी लीग का ऐलान,’16 दिसंबर को आ रही हैं जननेता, जय बांग्ला’

बांग्लादेश अवामी लीग का ऐलान,’16 दिसंबर को आ रही हैं जननेता, जय बांग्ला’

New Delhi, 24 नवंबर . क्या बांग्लादेश की पूर्व Prime Minister शेख हसीना स्वदेश लौटने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं, क्या उन्होंने दिन तय कर लिया है? इन सवालों का जवाब उनके दल ने Tuesday को दिया. बांग्लादेश अवामी लीग ने social media पर कुछ पोस्ट डाली हैं, जिनमें ’16 दिसंबर को आ रही हैं जननेता’ और ‘जय बांग्ला’ लिखा गया है.

बांग्लादेश अवामी लीग ने social media प्लेटफॉर्म पर उनकी तस्वीर के साथ बांग्ला में लिखा, “16 दिसंबर तय, तैयार रहो बांग्लादेश, जय बांग्ला.” दूसरी पोस्ट में जनता को बताया गया,” जननेता 16 दिसंबर को बांग्लादेश पहुंच रही हैं.”

16 दिसंबर का दिन बांग्लादेश के लिए काफी अहम है. 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश ने Pakistan के खिलाफ मुक्ति संग्राम में जीत हासिल की थी. Pakistanी सेना ने भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने आत्मसमर्पण किया था. मुक्ति वाहिनी बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले लोगों का संगठन था.

Tuesday की इन पोस्ट्स से पहले रॉयटर्स न्यूज एजेंसी ने वतन वापसी की तारीख बताई थी. उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली के हवाले से बताया था कि वे 16 दिसंबर को अपने देश लौटना चाहती हैं. उन्होंने इसके लिए तारिक रहमान की Government से विमान भेजने को भी कहा है. वह Governmentी एयरलाइन ‘बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस’ की फ्लाइट से स्वदेश लौटना चाहती हैं.

उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने बयान में कहा, “चूंकि 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना को एक बांग्लादेशी विमान से India लाया गया था, इसलिए अब वह Government से मांग करती हैं कि वह दिल्ली से ढाका तक उनके हवाई सफर की व्यवस्था करे.”

उन्होंने आगे कहा, “संवैधानिक नियमों के विरुद्ध ऐसी परिस्थितियों में उन्हें निर्वासन में भेजने के बाद, अब Government की यह जिम्मेदारी है कि वह 16 दिसंबर को ‘विजय दिवस’ (विक्ट्री डे) पर उनकी बांग्लादेश वापसी को संभव बनाए.” हालांकि, देश की Government ने दोहराया कि उन्हें केवल प्रत्यर्पित ही किया जा सकता है.

बीते कुछ महीनों से उनके लौटने के कयास लगाए जा रहे थे. अलग-अलग मंचों के जरिए उन्होंने बांग्लादेश लौटने की इच्छा जाहिर की थी. यह पहली बार है जब 79 वर्षीय हसीना की ओर से वापसी की कोई निश्चित तारीख तय की गई है. विद्रोह के बाद देश छोड़ने के कुछ ही महीनों में उनके दस्तावेज रद्द कर दिए गए थे.

पिछले साल, एक बांग्लादेशी अदालत ने छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह को कुचलने के मामले में उन्हें दोषी ठहराया था. उनकी गैर-मौजूदगी में ही सजा-ए-मौत सुनाई गई थी. हसीना ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था.

–

केआर/

Share