Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

2026 के त्योहारी सीजन में रिटेल ऑटोमोबाइल बिक्री ऑल-टाइम हाई पर रही : फाडा

2026 के त्योहारी सीजन में रिटेल ऑटोमोबाइल बिक्री ऑल टाइम हाई पर रही : फाडा

2026 के त्योहारी सीजन में रिटेल ऑटोमोबाइल बिक्री ऑल-टाइम हाई पर रही : फाडा

New Delhi, 23 नवंबर . India में रिटेल ऑटोमोबाइल बिक्री 2026 के 42 दिनों के लंबे त्योहारी सीजन में ऑल-टाइम हाई पर रही है. इसमें दोपहिया, कमर्शियल और इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं. यह जानकारी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) की ओर से Monday को जारी रिपोर्ट में दी गई.

इस दौरान रिटेल ऑटोमोबाइल बिक्री पिछले साल की रिकॉर्ड बिक्री की तुलना में सालाना आधार पर 2.21 प्रतिशत बढ़कर 55,25,490 यूनिट तक पहुंच गई है. वहीं, 2024 के त्योहारी सीजन में तुलना में बिक्री में 23.95 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा, “2026 के 42 दिनों के त्योहारी सीजन को एक ऐसे साल के रूप में याद रखा जाएगा, जब भारतीय ऑटो रिटेल ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाए.”

इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 3.67 प्रतिशत बढ़कर 43.13 लाख यूनिट हो गई, जबकि कमर्शियल वाहनों की बिक्री 7.13 प्रतिशत बढ़कर 1.56 लाख यूनिट हो गई.

तिपहिया वाहनों की रिटेल बिक्री में 5.32 प्रतिशत, ट्रैक्टर की बिक्री में 2.24 प्रतिशत और निर्माण उपकरणों के रजिस्ट्रेशन में 26.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

हालांकि, पैसेंजर वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 7.16 प्रतिशत घटकर 7.49 लाख यूनिट रह गई.

इस गिरावट के बावजूद, पैसेंजर वाहनों की बिक्री 2024 के त्योहारी सीजन के स्तर से 16.43 प्रतिशत अधिक रही.

फाडा ने बताया कि त्योहारी सीजन की शुरुआत नवरात्रि के दौरान धीमी रही, लेकिन धनतेरस और दिवाली के समय मांग में तेजी आई, जिससे बाजार को रिकवर होने और सकारात्मक स्थिति में पहुंचने में मदद मिली.

इस सीजन की एक खास बात इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने की दर में भारी तेजी आना रही. ईवी की रिटेल बिक्री 52.62 प्रतिशत बढ़कर 5,09,667 यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जो किसी त्योहारी सीजन के दौरान पहली बार पांच लाख के आंकड़े को पार कर गई है.

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में 61.1 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 72.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री 154.6 प्रतिशत बढ़कर दोगुनी से भी अधिक हो गई.

फाडा के अनुसार, त्योहारी सीजन के दौरान बिकने वाले हर दस वाहनों में से लगभग एक वाहन इलेक्ट्रिक था. यह ग्राहकों के बीच बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है, जिसके पीछे कम रनिंग कॉस्ट, बेहतर रेंज और मॉडलों के अधिक विकल्प जैसे कारण हैं.

आगे देखते हुए, डीलरों के इस संगठन ने कहा कि त्योहारी सीजन के शानदार प्रदर्शन ने इंडस्ट्री को एक और मील का पत्थर हासिल करने की स्थिति में ला दिया है. India में सालाना वाहन रिटेल बिक्री पहली बार तीन करोड़ यूनिट के आंकड़े के करीब पहुंच रही है.

–

एबीएस

Share