Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

नगर निगम चुनाव : मंत्री और अधिकारियों को धमकी देने के मामले में पटियाला में एफआईआर दर्ज

नगर निगम चुनाव : मंत्री और अधिकारियों को धमकी देने के मामले में पटियाला में First Information Report  दर्ज

पटियाला, 23 नवंबर . पंजाब में नगर निगम चुनावों के बीच मंत्री और Governmentी अधिकारियों को कथित तौर पर धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में थाना सिविल लाइन पटियाला Police ने एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, पंजाब राज्य चुनाव आयोग की ओर से 20 नवंबर को पटियाला के जिला चुनाव अधिकारी को एक पत्र भेजा गया था. इसमें एक वीडियो क्लिप का हवाला देते हुए बताया गया कि एक व्यक्ति मीडिया से बातचीत के दौरान चुनाव प्रक्रिया में सीधे तौर पर शामिल एक मंत्री और Governmentी अधिकारियों को कथित रूप से धमकियां दे रहा है.

चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान करने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. आयोग ने चुनावी माहौल में शांति और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा था. इसके बाद जिला चुनाव अधिकारी की ओर से मामला Police के संज्ञान में लाया गया. थाना सिविल लाइन में 21 नवंबर को First Information Report दर्ज की गई.

First Information Report में शिकायतकर्ता के तौर पर मनजीत सिंह का नाम दर्ज है, जबकि आरोपी के रूप में बिट्टू छाता का नाम शामिल किया गया है. मामले की जांच एएसआई बलजिंदर सिंह को सौंपी गई है. फिलहाल Police वीडियो क्लिप की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान सहित पूरे मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है. जिला चुनाव अधिकारी की ओर से 21 नवंबर को जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम के 30 वार्डों में कुल 201 वैध नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे. इनमें से 36 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं. इसके बाद अब कुल 165 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव मैदान में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के 30-30 उम्मीदवार हैं. वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहा है. इसके अलावा 45 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमाएंगे.

–

ओपी/पीएम

Share