Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

ईडी ने पूछताछ के लिए मोगा से आप विधायक और उनके सहयोगियों को भेजा समन

ईडी ने पूछताछ के लिए मोगा से आप विधायक और उनके सहयोगियों को भेजा समन

चंडीगढ़, 23 नवंबर . Enforcement Directorate (ईडी) ने मोगा से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, उनके सहयोगियों और साथियों को पूछताछ के लिए तलब किया है. यह कार्रवाई Governmentी जमीन और मुआवजे की रकम से जुड़े कथित भूमि घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की गई है.

ईडी ने ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ की जांच के सिलसिले में आप विधायक को पूछताछ के लिए बुलाया है. यह मामला Governmentी जमीन के सात टुकड़ों को कथित तौर पर धोखाधड़ी से हासिल करने और मुआवजे के गलत भुगतान से जुड़ा है.

एजेंसी ने अरोड़ा से इन संपत्तियों के बारे में और जानकारी और दस्तावेज मांगे हैं. उन्हें 25 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित ईडी के जोनल ऑफिस में पेश होने का निर्देश दिया गया है.

यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब केंद्रीय एजेंसी ने पंजाब में अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों से जुड़ी सात जगहों पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई नेशनल हाईवे 754-ए के लिए अधिग्रहित जमीन के मामले में रेवेन्यू रिकॉर्ड (राजस्व रिकॉर्ड) में हेरफेर और मुआवजे के गलत भुगतान के आरोपों के संबंध में की गई थी.

इस जांच की शुरुआत पंजाब Police की एक First Information Report से हुई, जो जून 2024 में धर्मकोट Police स्टेशन में दर्ज की गई थी. यह मामला पंजाब के मोगा जिले के अधरमन गांव में Governmentी जमीन के कथित फर्जी म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) से जुड़ा है.

ईडी के अनुसार, इन कथित अनियमितताओं के कारण 1.01 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी किया गया, जो एक निजी लाभार्थी के बैंक खाते में जमा कर दिया गया.

एजेंसी मोगा और अन्य इलाकों में रेवेन्यू रिकॉर्ड में हेरफेर करके Governmentी, नगर निगम और चैरिटेबल (धार्मिक/सामाजिक संस्थाओं की) संपत्तियों को कथित तौर पर धोखाधड़ी से हासिल करने और ट्रांसफर करने की भी जांच कर रही है. आरोप है कि कुछ संपत्तियां विधायक के रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम पर ट्रांसफर कर दी गई थीं.

4 नवंबर को की गई छापेमारी के दौरान ईडी ने सात जगहों की तलाशी ली. इनमें विधायक, उनके परिवार और सहयोगियों से जुड़ी जगहें और उनके पति से जुड़ा एक अस्पताल-सह-नशा मुक्ति केंद्र शामिल था. एजेंसी ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं और इनकी जांच-पड़ताल की जा रही है.

अरोड़ा ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि कथित जमीन घोटाले में उनकी कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि ये छापेमारी Political कारणों से की गई थी और दावा किया कि उन पर भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव डाला जा रहा है. Political दबाव के इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

6 नवंबर को जारी बयान में ईडी ने आरोप लगाया कि मोगा में Governmentी विभागों और एक चर्च सोसाइटी की सात जमीनों को धोखाधड़ी से हथियाने में विधायक और उनके सहयोगियों का हाथ है.

ईडी ने कहा, “राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर करके और संपत्ति के दस्तावेज तैयार करके, इन संपत्तियों को विधायक के रिश्तेदारों और अन्य करीबी लोगों के नाम पर हासिल किया गया या ट्रांसफर किया गया.”

इन संपत्तियों में जीरा रोड पर केंद्र Government की 13 मरला जमीन, सिविल लाइंस में पंजाब Government की 7 मरला जमीन, रेलवे रोड पर मार्केट कमिटी की 6 मरला जमीन और मोगा महला सिंह-3 में नगर पालिका की 3 कनाल 16 मरला जमीन शामिल है.

–

ओपी/पीएम

Share