Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश :अनूपपुर में एक तेज रफ्तार वाहन के खड़े ट्रक से टकरा जाने से सेना के एक जवान समेत तीन लोगों की मौत

Madhya Pradesh :अनूपपुर में एक तेज रफ्तार वाहन के खड़े ट्रक से टकरा जाने से सेना के एक जवान समेत तीन लोगों की मौत

अनूपपुर, 23 नवंबर . Madhya Pradesh के अनूपपुर जिले में एक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे सेना के एक जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह हादसा सुबह-सुबह तब हुआ, जब गाड़ी में सवार चार लोग एक शादी में शामिल होने जा रहे थे. Police के अनुसार, मृतकों में दो सगे भाई थे, जबकि तीसरा व्यक्ति सेना का जवान था, जो छुट्टी पर आया हुआ था और अपने रिश्तेदारों के साथ जा रहा था.

Police ने बताया कि एसयूवी काफी तेज रफ्तार में थी, तभी ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए. Police के मुताबिक, मृतकों की पहचान दीनबंधु विश्वकर्मा (36), उनके भाई विनीत विश्वकर्मा (26) और मोहम्मद करीम (32) के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान राजू तिवारी (30) के तौर पर की गई है.

सूचना मिलने पर Police और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. Police ने बताया कि चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है.

मृतकों में सेना का एक जवान और दो भाई शामिल थे. सेना का जवान छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था और रिश्तेदारों के साथ शादी में जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया.

Police ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

शुरुआती जांच से पता चलता है कि तेज रफ्तार के कारण संभवत ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया. हालांकि, Police यह भी जांच कर रही है कि क्या ट्रक को सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत या सुरक्षा इंतजाम के खड़ा किया गया था.

जांचकर्ता चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रहे हैं और cctv फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि असल में क्या हुआ था और इसके लिए कौन जिम्मेदार है.

इस हादसे की वजह से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा. बाद में Police ने क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटाया और यातायात को फिर से सुचारू रूप से बहाल किया.

–

डीकेएम/एएस

Share