Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की चर्चा पर अशोक गहलोत बोले- अभी चुनाव दूर, हाईकमान का फैसला होगा मंजूर

चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की चर्चा पर अशोक गहलोत बोले अभी चुनाव दूर, हाईकमान का फैसला होगा मंजूर

चौथी बार Chief Minister  बनने की चर्चा पर अशोक गहलोत बोले- अभी चुनाव दूर, हाईकमान का फैसला होगा मंजूर

jaipur, 23 नवंबर . कांग्रेस नेता और पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने चौथी बार Chief Minister बनने की चर्चाओं पर कहा कि अभी चुनाव में दो साल बाकी हैं और यह फैसला हाईकमान का है. वहीं, दावा किया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी द्वारा देश में जनता के लिए लगातार संघर्षों के कारण ही Rajasthan पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत मिली है.

अशोक गहलोत ने से बातचीत में कहा कि अभी चुनाव में दो साल बाकी हैं और ये काम हाईकमान का है. ये हमारा फैसला नहीं है कि कौन Chief Minister बनेगा, कौन नहीं बनेगा. कांग्रेस के इतिहास में चुनाव से पहले राज्य स्तर पर कभी ऐसे फैसले नहीं लिए गए हैं. हमेशा चुनाव के बाद फैसला होता है.

चुनाव के बाद हाईकमान पर्यवेक्षक तय करके भेजता है. पर्यवेक्षक जनता और जनप्रतिनिधियों की राय पर Chief Minister का चयन करते हैं. पार्टी के निर्णय को सर्वोपरि रखकर फैसला होता है और उसमें किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए. अगर मेरे पक्ष में फैसला नहीं हो, तो मुझे भी कोई एतराज नहीं होना चाहिए, ऐसी भावना सबकी होनी चाहिए. जो भी फैसला हाईकमान करे, वो हम सबको मंजूर होना चाहिए.

अशोक गहलोत ने कहा कि Rajasthan पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत के दो मुख्य कारण हैं. पहला, राष्ट्रीय Political हालात, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने एक रुख अपनाया है और वे संसद के अंदर और बाहर लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने वोट की चोरी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए हैं. एक निरंतर संघर्ष चल रहा है. रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ की एक रैली हुई, उससे पहले सांसदों ने मार्च निकाला. खुद राहुल गांधी की गिरफ्तारी की कोशिशें हुईं. इससे पूरे देश में एक खास माहौल बना है.

पूर्व Chief Minister ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि Rajasthan की जीत गांवों की जीत है. यह जीत सिर्फ Rajasthan के गांवों तक सीमित नहीं है. इसका संदेश देश भर के गांवों तक पहुंचा है. लोगों ने इस संदेश को महसूस किया है और हमें इसका फायदा मिला है.

उन्होंने कहा कि हमने शुरू से ही कहा था कि Rajasthan में कांग्रेस एकजुट है और आगे भी रहेगी. पीसीसी अध्यक्ष ने सभी से मुलाकात की, बातचीत की, पार्टी को संगठित किया, पर्यवेक्षक नियुक्त किए और लगातार निगरानी रखी. नतीजतन, जनता तक यह संदेश पहुंचा कि यह Government बिना कोई वास्तविक काम किए सिर्फ झूठे वादे कर रही है, भ्रष्टाचार बढ़ गया है और लोगों की शिकायतों को सुना नहीं जा रहा है. यहां तक कि भाजपा के नेता भी कहने लगे कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और उनके अपने काम भी पूरे नहीं हो रहे हैं. इसका फायदा कांग्रेस को मिला.

–

ओपी/एएस

Share