दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में बच्चों और मेट्रो को लेकर भी चेतावनी

Mumbai , 24 नवंबर . पंजाबी सिंगर और Actor दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है. उनके Bengaluru में होने वाले शो से पहले Police को बम धमाके की धमकी वाला ईमेल मिला है. ईमेल में कॉन्सर्ट पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से हमला करने की चेतावनी दी गई है.
इतना ही नहीं, ईमेल भेजने वाले ने शो में बच्चों को साथ न लाने, आईफोन पर कॉल का जवाब न देने और मेट्रो से सफर करने से बचने जैसी बातें भी लिखी हैं. धमकी मिलने के बाद Police ने मामले को गंभीरता से लिया है.
जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल धारवाड़ के Police कमिश्नर को भेजा गया है. इसमें 29 नवंबर को Bengaluru के मादावरा स्थित एनआईसीई रोड ग्राउंड में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात लिखी गई है. ईमेल में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा भी इस्तेमाल किया गया है. ईमेल भेजने वाले ने शो के दौरान आईईडी धमाके की चेतावनी दी है.
इसके अलावा, ईमेल में लोगों को कई तरह की चेतावनियां भी दी गई हैं. इसमें अभिभावकों से बच्चों को शो में नहीं लाने, आईफोन पर आने वाली कॉल का जवाब नहीं देने और मेट्रो से यात्रा करने से बचने को कहा गया है. ईमेल में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा भी लिखा गया है. Police अब मामले की जांच कर रही है.
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले अक्टूबर में Mumbai की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला था. इसमें मेयर कार्यालय, अमिताभ बच्चन के घर और दिलजीत के 27 नवंबर को Mumbai के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई थी.
इसके बाद नवंबर में इंदौर में होने वाले उनके कॉन्सर्ट से पहले भी कई धमकी भरे ईमेल सामने आए थे. 2 नवंबर को इंदौर के तीन निजी स्कूलों और मेयर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को ईमेल भेजकर धमाके की चेतावनी दी गई थी. 10 नवंबर को Madhya Pradesh हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच को भी दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से जुड़ा धमकी भरा ईमेल मिला था. इसके बाद Police ने संबंधित जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई और ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू की.
बता दें कि दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ को लेकर चर्चा में हैं. बुकमायशो पर उपलब्ध कार्यक्रम की जानकारी के मुताबिक, उनका Bengaluru कॉन्सर्ट 29 नवंबर को एनआईसीई ग्राउंड्स में शाम 4 बजे शुरू होगा. इस शो के लिए टिकटों की बिक्री भी जारी है.
–
पीके/एबीएम


