Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

बिहार : एनडीए नेताओं का विपक्ष पर तंज, कहा-’21 साल के विकास मॉडल का जश्न, गिनाईं उपलब्धियां’

बिहार : एनडीए नेताओं का विपक्ष पर तंज, कहा ’21 साल के विकास मॉडल का जश्न, गिनाईं उपलब्धियां’

बिहार : एनडीए नेताओं का विपक्ष पर तंज, कहा-’21 साल के विकास मॉडल का जश्न, गिनाईं उपलब्धियां’

Patna, 23 नवंबर . बिहार में भाजपा और एनडीए के नेताओं ने विभिन्न Political और विकास से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने Samajwadi Party (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन को स्वार्थ तथा सत्ता की भूख से प्रेरित बताया. वहीं, मंत्री रामकृपाल यादव ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए उन्हें एजेंट करार दिया. इस दौरान मंत्री निशांत कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी Government की उपलब्धियों का उल्लेख किया.

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन केवल स्वार्थ और सत्ता हासिल करने की कोशिश है. वे कमेटियां बनाकर सिर्फ सीटों के बंटवारे पर मोलभाव कर रहे हैं. उनके पास उत्तर प्रदेश के विकास और युवाओं को रोजगार देने का कोई ठोस विजन नहीं है. जनता उनकी अवसरवादी राजनीति को समझ चुकी है. उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे का गणित चाहे जो भी हो, उत्तर प्रदेश में इस गठबंधन को हार का सामना करना पड़ेगा. जनता योगी Government के कामकाज से संतुष्ट है और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को दोबारा सत्ता में लाने का मन बना चुकी है.

सरावगी ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व में गरीबी के खिलाफ उठाए गए कदमों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि बैंक खाते, मुफ्त राशन, आवास, शौचालय, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और पेयजल जैसी सुविधाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है. विश्व बैंक के आकलन में भी गरीबी कम करने की दिशा में हुई प्रगति को रेखांकित किया गया है. Government का उद्देश्य गरीबों को सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि India की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि 24 नवंबर को एनडीए Government के 21 साल पूरे हो जाएंगे. उनके पिता नीतीश कुमार ने हमेशा न्याय के साथ विकास और समावेशी विकास पर जोर दिया है. इस उपलब्धि पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और एनडीए के सहयोगियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार ने जो विकास कार्य किए, उन्हें सम्राट चौधरी आगे बढ़ा रहे हैं और केंद्र Government का भी लगातार सहयोग मिल रहा है.

जेडीयू को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर मंत्री रामकृपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कभी जेडीयू के सलाहकार हुआ करते थे और अब उन्हें पार्टी को लेकर बयान देने की जरूरत महसूस हो रही है. उन्होंने कहा कि जेडीयू के कार्यकर्ता और नेता नीतीश कुमार के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं. नीतीश कुमार स्वस्थ हैं और पार्टी उनके मार्गदर्शन में काम कर रही है. रामकृपाल यादव ने प्रशांत किशोर को एजेंट बताते हुए उन पर Political मंशा से बयान देने का आरोप लगाया.

वहीं, अखिलेश यादव और Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बीजेपी Government ने बेहतर काम किया है. सपा के शासनकाल में प्रदेश का विकास प्रभावित हुआ जबकि योगी Government ने विकास को नई दिशा दी है.

इस बीच, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बिहार संग्रहालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इसे नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि बिहार संग्रहालय को दुनिया के शीर्ष 100 संग्रहालयों में पहचान मिली है और इसे एशिया में पहला स्थान हासिल हुआ है.

उन्होंने कहा कि इतने बड़े संग्रहालय की परिकल्पना करना और उसे स्थापित करना बड़ी उपलब्धि है. किसी संग्रहालय का निर्माण करना एक बात है लेकिन उसका सफल संचालन और प्रबंधन करना अलग चुनौती है. आज बिहार संग्रहालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, जिससे राज्य में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं.

–

एसएके/पीएम

Share