Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: पीडब्ल्यूडी इंजीनियर आरती यादव की मौत के मामले में परिजनों ने सास, ससुर और पति पर लगाए आरोप

Madhya Pradesh: पीडब्ल्यूडी इंजीनियर आरती यादव की मौत के मामले में परिजनों ने सास, ससुर और पति पर लगाए आरोप

इंदौर, 23 नवंबर . इंदौर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में इंजीनियर पद पर कार्यरत एक महिला की आत्महत्या के मामले में उसके परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर President से लेकर गृह मंत्रालय तक पत्र लिखकर गुहार लगाई है. परिजनों ने महिला के पति के साथ-साथ सास और ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, Police का कहना है कि अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है.

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर 38 वर्षीय आरती यादव ने 24 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. मृतका आरती यादव और नीलेश यादव ने 2012 में प्रेम विवाह किया था. मामले में Police ने प्राथमिक रूप से मर्ग जांच के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य धाराओं में पति नीलेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है.

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि Police द्वारा किसी तरह की कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा आत्महत्या की गई. मृतका के भाई का कहना है कि पति नीलेश यादव ने अस्पताल में बताया था कि महिला ने आत्महत्या से पहले नींद की नौ गोलियां खाई थीं. अगर उसने नींद की नौ गोलियां खाई थीं, तो फिर उसने आत्महत्या कैसे कर ली, फांसी कैसे लगा ली? इन तमाम सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं और इसी कारण से हमें आशंका है कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या है.

परिजनों ने President से लेकर गृह मंत्रालय और Police कमिश्नर तक को कई बार शिकायत की है. परिजनों का कहना है कि कहीं न कहीं पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ पति के साथ उसके पिता केशव यादव अपने पद का उपयोग कर बच रहे हैं. हमें न्याय चाहिए. फिलहाल, इस मामले में Police का कहना है कि जांच-पड़ताल करने के बाद प्रारंभिक तौर पर शिकायत दर्ज कर ली गई थी. साथ ही, परिजनों द्वारा कुछ लेटर और चिट्ठियां दी गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है. यदि किसी तरह का कोई आरोप सिद्ध होता है, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

पीडब्ल्यूडी की दिवंगत कार्यकारी इंजीनियर आरती यादव के भाई उपेंद्र जरिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “वर्ष 2012 में आरती और नीलेश ने घर से भागकर शादी की थी. इस मामले में आरती के पति नीलेश को फांसी की सजा होनी चाहिए और नीलेश के पिता और माता को जेल होनी चाहिए.”

–

एसडी/एएस

Share