Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मुंबई में फर्जी नेता बनकर लोगों को ठगने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, 61 केस दर्ज

Mumbai  में फर्जी नेता बनकर लोगों को ठगने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, 61 केस दर्ज

Mumbai , 23 नवंबर . Mumbai क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 ने वसई-विरार इलाके से एक 56 वर्षीय शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर खुद को स्थानीय नगरसेवक (कॉर्पोरेटर) या किसी Political दल का शाखा अध्यक्ष बताकर लोगों को ठगने और उनकी कीमती वस्तुएं लूटने का आरोप है. Police जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अब तक 61 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा, वह Mumbai Police, Mumbai रेलवे Police और नवी Mumbai Police कमिश्नरेट के तहत दर्ज सात मामलों में वांछित था.

Police के मुताबिक, आरोपी लोगों को उनके इलाके में चोरी की बढ़ती घटनाओं का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाता था. वह खुद को स्थानीय जनप्रतिनिधि या Political पदाधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतता था. इसके बाद वह उन्हें सोने के गहने और नकदी जैसी कीमती चीजें सुरक्षित रखने की सलाह देता था. आरोपी लोगों को अपनी ज्वेलरी और नकदी एक बैग में रखने के लिए कहता और इसी दौरान चालाकी से उनकी कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो जाता था.

जांच के अनुसार, 17 नवंबर को शाम 4:45 बजे से 5:45 बजे के बीच आरोपी ने एनएम जोशी मार्ग Police स्टेशन की सीमा में दो अलग-अलग स्थानों पर इसी तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया. इन घटनाओं में उसने लोगों को इलाके में बढ़ती चोरियों का डर दिखाया और उनकी सोने की ज्वेलरी सुरक्षित रखने का भरोसा दिलाया. फिर धोखे से उनके कीमती सामान लेकर फरार हो गया. इन दोनों घटनाओं के संबंध में Police ने अलग-अलग मामले दर्ज किए थे.

इन वारदातों के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई. Mumbai और आसपास के इलाकों में इसी तरह के कई अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता की आशंका थी. क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की टीम ने तकनीकी इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. इसी दौरान Police को आरोपी के वसई-विरार इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली.

इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने नायगांव ईस्ट स्थित महालक्ष्मी नगर, नायगांव स्टार सिटी में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. Police जांच में पता चला कि आरोपी मूल रूप से भिवंडी का रहने वाला है और उसके खिलाफ 61 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की जांच के लिए एनएम जोशी मार्ग Police स्टेशन भेज दिया गया. Police अब उससे पूछताछ कर Mumbai और आसपास के क्षेत्रों में हुई इसी तरह की अन्य वारदातों में उसकी भूमिका का पता लगा रही है. अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी से कई अन्य अनसुलझे मामलों का खुलासा हो सकता है.

–

एसएके/पीएम

Share