Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

माधुरी दीक्षित को भी है चाय का शौक, बोलीं- ‘हमारे घर में दिनभर बनती थी चाय’

माधुरी दीक्षित को भी है चाय का शौक, बोलीं ‘हमारे घर में दिनभर बनती थी चाय’

माधुरी दीक्षित को भी है चाय का शौक, बोलीं- ‘हमारे घर में दिनभर बनती थी चाय’

Mumbai , 23 नवंबर . Bollywood Actress माधुरी दीक्षित अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. इन दिनों वह मराठी रियलिटी क्विज शो ‘कोण होणार करोड़पति’ को होस्ट कर रही हैं. शो में माधुरी अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करती नजर आती हैं.

हाल ही में शो के दौरान कमीडियन और Actor भुवन बाम के साथ बातचीत में माधुरी ने चाय के प्रति अपने प्यार का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनके घर में भी दिनभर चाय बनती थी और यह घर की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हुआ करती थी.

दरअसल, शो में माधुरी भुवन बाम के साथ बातचीत कर रही थीं. इस दौरान भुवन ने बताया कि उन्हें Mumbai की सबसे अच्छी बात वहां के लोग लगते हैं. उनकी इस बात पर माधुरी ने सहमति जताईं. उन्होंने Mumbai के लोगों की मदद करने वाले स्वभाव की तारीफ की. इसके बाद बातचीत का रुख चाय की तरफ मुड़ गया.

भुवन ने चाय के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें चाय पीना बहुत पसंद है. इस पर माधुरी ने भी अपनी चाय की आदत का जिक्र किया. उन्होंने अपने घर का पुराना रूटीन याद करते हुए बताया, ”हमारे घर में भी दिनभर चाय बनती थी.”

भुवन ने भी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके लिए तो एक पूरा फ्लास्क चाय तैयार किया जाता था. इस पर माधुरी ने उनकी बात आगे बढ़ाते हुए पूछा कि दिनभर चाय पीने के साथ अनजाने में काफी चीनी भी शरीर में चली जाती होगी.

इस पर भुवन ने बताया कि उन्होंने अब चीनी खाना छोड़ दिया है. उनकी इस बात पर माधुरी ने अपने मजेदार अंदाज में उनकी तारीफ करते हुए कहा, ”यह बहुत अच्छी बात है. आपने चीनी खाना छोड़ दिया है, लेकिन आप अब भी इतने स्वीट हैं.”

माधुरी की इस बात पर भुवन शरमा गए और मुस्कुराते हुए ‘थैंक्यू’ बोला.

–

पीके/एएस

Share