Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

पुणे में कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई, तीन युवकों की मौत

पुणे में कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई, तीन युवकों की मौत

पुणे, 23 नवंबर . Maharashtra के पुणे जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. अहिल्यानगर हाईवे पर वाघोली इलाके में विट्ठलवाड़ी आर्च के पास Sunday और Monday की मध्यरात्रि में हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार का ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क के डिवाइडर को पार करके पलट गई. इसके बाद कार पुणे की ओर जाने वाली लेन में लगभग 60 से 70 मीटर तक घिसटती चली गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई.

हादसे के बाद घायलों को तुरंत वाघोली के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनके शवों को ससून अस्पताल भेज दिया गया. मृतकों की पहचान ओंकार अजय सूर्यवंशी (24), शंकर वासुदेव ढोले (22) और मयूर सतीश औटी के रूप में हुई है. ये तीनों वाघोली के फूलमाला रोड इलाके के रहने वाले थे.

इस हादसे में आशुतोष नंदकुमार मरकड (28) और प्रणय भरत शिंदे (24) भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही वाघोली Police मौके पर पहुंच गई. Police इस घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. Police ने बताया कि दोनों होश में हैं. इस दुखद हादसे से पूरे वाघोली इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. तीन युवकों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है.

इससे पहले Saturday देर रात Rajasthan के कोटा में भीषण सड़क हादसे में Maharashtra के धुले के रहने वाले 9 लोगों की मौत हो गई थी. क्रूजर में सवार एक परिवार के लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे. दर्शन करके वापस लौटते समय Saturday देर रात थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में क्रूजर में सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं.

–

ओपी/एएस

Share