भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह की 23वीं बैठक संपन्न, साइबर सुरक्षा और उभरती सैन्य तकनीकों पर बनी सहमति

New Delhi, 19 नवंबर . India और अमेरिका ने अपनी रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 17 और 18 नवंबर को New Delhi में सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की 23वीं बैठक आयोजित की. बैठक में उभरते सैन्य क्षेत्रों, साइबर सुरक्षा, विशिष्ट रक्षा तकनीकों, संयुक्त सैन्य अभ्यास और परिचालन सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई.
मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (आईडीएफ हेडक्वॉर्टर) ने Thursday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़ी जानकारी पोस्ट की.
इस बैठक की सह-अध्यक्षता India की ओर से चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी) एयर मार्शल तेजिंदर सिंह और अमेरिका की ओर से अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड (यूएसपीएसीओएम) के लेफ्टिनेंट जनरल जॉर्ज बी. रोवेल ने की.
दोनों देशों ने वर्ष 2025 के भारत-अमेरिका प्रमुख रक्षा साझेदारी ढांचे के तहत सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया. इसमें विशेष रूप से विशिष्ट तकनीकों और साइबर क्षेत्र में सहयोग गहरा करने पर जोर दिया गया.
इसके अलावा संयुक्त सैन्य अभ्यास, युद्धक्षेत्र चिकित्सा सहायता और परिचालन लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने सैन्य अंतर-संचालन क्षमता (इंटरऑपरेबिलिटी) और सुरक्षा को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
बैठक को India और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग के नए क्षेत्रों में समन्वय बढ़ाने तथा सैन्य साझेदारी को व्यावहारिक रूप से आगे ले जाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.
India और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग काफी व्यापक हो चुका है. इसमें लॉजिस्टिक्स से जुड़े समझौते, संयुक्त सैन्य अभ्यास और इंडो-पैसिफिक में एडवांस मिलिट्री टेक्नोलॉजी के मिलकर उत्पादन जैसे क्षेत्र शामिल हैं.
पिछले दो दशकों में India और अमेरिका ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग काफी बढ़ाया है. दोनों देशों के बीच अब ज्यादा सैन्य अभ्यास, डिफेंस टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोजेक्ट और सेनाओं की साथ मिलकर काम करने की क्षमता बढ़ाने वाले समझौते देखने को मिले हैं.
India और अमेरिका क्वाड सदस्य हैं. इस समूह में जापान और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं. हालांकि, India इसके साथ अपनी रणनीतिक स्वायत्तता, यानी अपने हितों के हिसाब से स्वतंत्र फैसले लेने की नीति पर भी जोर देता रहा है.
–
केआर/


