Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
ओटीटी,टेलीविजन,मनोरंजन

मां बनने के बाद से इमोशनल हुईं नेहा धूपिया, बोलीं-‘मैं दिल से बहुत नरम हूं पर कहानी सुनकर पिघलती नहीं’

मां बनने के बाद से इमोशनल हुईं नेहा धूपिया, बोलीं ‘मैं दिल से बहुत नरम हूं पर कहानी सुनकर पिघलती नहीं’

मां बनने के बाद से इमोशनल हुईं नेहा धूपिया, बोलीं-‘मैं दिल से बहुत नरम हूं पर कहानी सुनकर पिघलती नहीं’

Mumbai , 19 नवंबर . Actress नेहा धूपिया इन दिनों ‘रोडीज रीबर्थ’ में जज के तौर पर नजर आ रही हैं. Actress ने बताया कि मां बनने के बाद वह सख्त होने के साथ-साथ इमोशनल भी हो गई हैं.

दरअसल, ने Actress से सवाल पूछा, “क्या मदरहुड ने यंग कंटेस्टेंट्स को देखने का आपका नजरिया बदल दिया है या गैंग लीडर नेहा अभी भी फैसले लेने में हावी रहती हैं?”

Actress ने कहा, “मैं अभी भी हावी रहती हूं और मेरे साथ यही रहता है. कई बार मुझे लोगों के लिए दुख भी होता और यह जरूरी नहीं कि किसी इमोशनल जुड़ाव की वजह से ऐसा हो. कुछ कंटेस्टेंट्स का बचपन दूसरों से कहीं ज्यादा मुश्किल भरा रहा है और उनके लिए मेरे मन में एक सॉफ्ट कॉर्नर है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी आकर अपनी कहानी सुना दे और मैं उसकी बातों में आ जाऊं. मां बनने के बाद से मैं और भी सख्त होने के साथ-साथ ज्यादा इमोशनल भी हो गई हूं. मुझे पता है कि ये दोनों बातें बिल्कुल अलग-अलग लगती हैं लेकिन यही सच है.” Actress ने आगे यह भी बताया कि रोडीज जैसे शो में गैंग लीडर के तौर पर काम करना अकेले लड़ने जैसा है.

उन्होंने कहा, “ऐसा कभी नहीं होता है कि आप हर फैसले पूरी तरह अकेले ले रहे हैं लेकिन आपको अपने फैसलों पर अडिग रहना होता है. आप अपने दोस्तों से बात कर सकते हैं लेकिन ये जरूरी नहीं कि वो आपकी बात सुनें. कभी-कभी ऐसा लगता है कि या तो आप अपने फैसले खुद लें या बस हार मान लें. जाहिर है कि मैं अपने फैसले खुद लेना चुनती हूं.”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि लोगों की मेरे बारे में एक खास धारणा है. वो मानते हैं कि मैं बहुत सख्त हूं और मेरी पर्सनालिटी बहुत मजबूत है लेकिन मेरा एक और पहलू है, जो उन्होंने सच में नहीं देखा है. वो यह है कि भले ही मैं ऐसा दिखाती हूं कि मेरे सारे फैसले दिमाग से होते हैं लेकिन असल में वो हमेशा दिल से लिए जाते हैं. मैं दिल से बहुत नरम हूं. मेरा एक इमोशनल पहलू भी है और यही सच है.”

–

एनएस/पीएम

Share