Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,दुर्घटना,राष्ट्रीय

दिल्ली: कश्मीरी गेट इलाके में फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

दिल्ली: कश्मीरी गेट इलाके में फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, Police ने दर्ज की First Information Report

New Delhi, 19 नवंबर . उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में 17 और 18 नवंबर की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर से घायल हुए दो युवकों की मौत हो गई. फिलहाल, दिल्ली Police ने आरोपी फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

दिल्ली Police के अनुसार, कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में युधिष्ठिर सेतु पर 17 और 18 नवंबर की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और टीएसआर (ऑटो) के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उनका उपचार शुरू किया गया था. उधर, Police ने मामले में शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125ए के तहत First Information Report दर्ज की. हालांकि, हादसे में घायल हुए दो लोगों ने Wednesday को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

इसके बाद Police ने मामले में दर्ज First Information Report में बीएनएस की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) जोड़ी है. मृतकों की पहचान के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आनीं बाकी है. फिलहाल Police आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है और उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

उधर, उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में Thursday सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची Police ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल दिल्ली Police की टीम इस मामले में आगे की जांच में जुटी है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, Thursday सुबह करीब 8 बजे व्यक्ति का शव भजनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गमरी गांव में मिला. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दिल्ली Police को दी. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़तालर की. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

–

डीसीएच/

Share