वीरप्पा मोइली ने दिया विवादित बयान, यूपीए के कार्यकाल में कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी को जेल जाने से बचाया था

Bengaluru, 19 नवंबर . कर्नाटक के पूर्व Chief Minister और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने विवादित बयान में कहा है कि जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की Government थी, उस समय उनकी ही पार्टी के कुछ नेताओं ने Narendra Modi को जेल जाने से बचाया था.
कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने विवादित बयान में कहा, “जब मैं कानून मंत्री था, तब हमारे नेताओं ने Narendra Modi को जेल जाने से बचाया था. कांग्रेस को उसी वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है. कांग्रेस मोदी को सत्ता में आने से रोक सकती थी.”
वीरप्पा मोइली ने एक कार्यक्रम में कहा, “अदालत ने अमित शाह को उनके गृह राज्य Gujarat से निष्कासित कर दिया था और मामला भी दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर दिया गया था. जेल जाने वाले पहले व्यक्ति अमित शाह थे और उसके बाद Narendra Modi की बारी आई. उन्हें भी जेल जाना पड़ता और राज्य से निष्कासित होना पड़ता. यह सब हमारी पार्टी की त्रासदी है. हमारी ही पार्टी के भीतर Narendra Modi के खिलाफ जांच रोक दी गई. यह यूपीए Government के दौरान हुआ और यह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वजह से नहीं बल्कि अन्य नेताओं की वजह से हुआ था. नतीजा यह है कि आज हम भुगत रहे हैं.”
मोइली ने यह भी कहा कि अगर पार्टी के भीतर ‘यथास्थिति’ बनाए रखने की चाह रखने वाले “कुछ नेताओं” ने रुकावट न डाली होती, तो कांग्रेस Narendra Modi को सत्ता में आने से रोक सकती थी.
वीरप्पा मोइली ने विवादित बयान देते समय उन कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं लिया जिनका वह जिक्र कर रहे थे. उनका यह बयान तब सामने आया है जब उन्होंने यूपीए Government के दौरान जांच से जुड़े घटनाक्रम पर फिर से बात की और कहा कि जांच रोकने का फैसला उनकी अपनी पार्टी के नेताओं ने लिया था.
बता दें कि वीरप्पा मोइली नवंबर 1992 से दिसंबर 1994 तक कर्नाटक के Chief Minister रहे. Chief Minister बनने से पहले वह कर्नाटक के करकला चुनाव क्षेत्र से छह बार विधानसभा सदस्य चुने गए थे. यूपीए-2 में मोइली कानून और न्याय मंत्री (2009–2011), कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री (2011–2012), बिजली मंत्री (2012), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री (2012–2014) और पर्यावरण व वन मंत्री (2013–2014) रहे थे.
–
ओपी/पीएम


