Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

संजय सेठ ने ब्रसेल्स में बेल्जियम के रक्षा मंत्री के साथ की अहम बातचीत, रक्षा और रणनीतिक दायरा बढ़ाने पर जोर

संजय सेठ ने ब्रसेल्स में बेल्जियम के रक्षा मंत्री के साथ की अहम बातचीत, रक्षा और रणनीतिक दायरा बढ़ाने पर जोर

New Delhi, 19 नवंबर . यूरोप में India ने रक्षा साझेदारी मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ब्रसेल्स में बेल्जियम और आर्मेनिया के रक्षा मंत्रियों के साथ अहम बातचीत की. इन मुलाकातों में रक्षा सहयोग बढ़ाने, रक्षा उद्योग में साझेदारी मजबूत करने और रणनीतिक संबंधों का दायरा विस्तार देने पर जोर रहा.

बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन ने ब्रसेल्स स्थित रक्षा मंत्रालय में संजय सेठ का गर्मजोशी से स्वागत किया. यहां दोनों नेताओं ने India और बेल्जियम के बीच मजबूत होते रक्षा संबंधों पर चर्चा की. दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और व्यापक बनाने तथा सहयोग के नए अवसर तलाशने पर जोर दिया गया.

इससे पहले रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने ब्रसेल्स में आयोजित तीसरे शुमान सुरक्षा एवं रक्षा फोरम में हिस्सा लिया. उन्होंने फोरम के उद्घाटन सत्र में भी भाग लिया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ रक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.

फोरम से इतर संजय सेठ ने आर्मेनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पापिक्यान से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने India और आर्मेनिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और रक्षा उद्योग में मजबूत होती साझेदारी पर चर्चा की. दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में आपसी सहयोग के विस्तार को रेखांकित किया. इन बैठकों के साथ India ने यूरोपीय देशों के साथ अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने तथा अंतरराष्ट्रीय रक्षा साझेदारी का दायरा बढ़ाने की दिशा में अपनी सक्रियता दिखाई.

शुमान सुरक्षा एवं रक्षा फोरम 2026 के उद्घाटन समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यूरोपीय संसद (ईपी) की अध्यक्ष रोबर्टा मेत्सोला से भी मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने India और यूरोपीय संसद के बीच हाल के उच्चस्तरीय संवादों का उल्लेख किया. India व यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उन्होंने मेत्सोला के समर्थन का आभार जताया.

संजय सेठ बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हैं. वह यहां ब्रसेल्स में आयोजित होने वाली शुमान सुरक्षा एवं रक्षा फोरम में शामिल हुए हैं. रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने यहां जापान के रक्षा राज्य मंत्री कियोशी ओदावारा से संक्षिप्त बातचीत की है. यह मुलाकात शूमैन सुरक्षा एवं रक्षा फोरम में हुई. दोनों पक्षों ने India और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया.

इस दौरान दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों की टोक्यो में होने वाली ‘2 प्लस2’ वार्ता का भी उल्लेख किया गया. इस वार्ता से India और जापान के बीच रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

–

जीसीबी/एसके

Share