Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कश्मीर में आतंकवाद समाप्ति की ओर, लश्कर कमांडर लतीफ का मारा जाना बड़ी सफलता: दिलीप घोष

कश्मीर में आतंकवाद समाप्ति की ओर, लश्कर कमांडर लतीफ का मारा जाना बड़ी सफलता: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 19 नवंबर . पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने विभिन्न Political और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दलों और ममता तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. एबीवीपी और एसएफआई के बीच हुई झड़प, सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़ने, Pakistan-बांग्लादेश की स्थिति और कश्मीर में आतंकवाद जैसे मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी.

कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट के मारे जाने पर दिलीप घोष ने कहा कि कश्मीर धीरे-धीरे आतंकवाद से मुक्त हो रहा है और जल्द ही वहां आतंकवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दौर जारी है.

एबीवीपी और एसएफआई के बीच हुई झड़प पर दिलीप घोष ने कहा कि कम्युनिस्ट पूरे देश से खत्म हो चुके हैं. उन्होंने बंगाल को अपनी निजी जागीर समझ रखा था लेकिन जबरदस्ती अपना अस्तित्व बनाए रखने की उनकी कोशिशें अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलेंगी.

वहीं, शिवसेना नेताओं द्वारा सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के पन्ने फाड़े जाने पर उन्होंने कहा कि किसी किताब का पन्ना फाड़ने से इतिहास नहीं मिटता. यदि सोनिया गांधी ने कुछ गलत लिखा है तो उसका विरोध किया जाना चाहिए. उनके विचारों का जवाब दूसरी किताब लिखकर या Political आंदोलन के जरिए दिया जा सकता है. केवल पन्ने फाड़ने से कुछ हासिल नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सावरकर का अपना महत्व है और सोनिया गांधी क्या कहती हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

Pakistan और बांग्लादेश की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि दोनों देशों का भविष्य क्या होगा, यह सभी जानते हैं. India ने अपनी जमीन का एक हिस्सा देकर उन्हें देश के रूप में स्थापित होने का अवसर दिया था लेकिन उन्होंने उसे बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा कि जिस हिंसा के जरिए इन देशों का जन्म हुआ था, उसी हिंसा के कारण उसका अंत भी हो सकता है.

ममता टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक अखरुज्जमान से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि यदि कल्याण बनर्जी के पास कोई दस्तावेज या सबूत हैं तो उन्हें अदालत का रुख करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी खुद वकील हैं, इसलिए उन्हें बेबुनियाद बयान देने के बजाय कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए.

इसके अलावा, कल्याण बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब उन्हें राजनीति छोड़कर चंडी पाठ करना चाहिए और धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों पर ध्यान देना चाहिए. दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि ममता टीएमसी की आपसी लड़ाई ने बंगाल को बर्बाद कर दिया है.

–

एसएके/पीएम

Share