Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

हजारीबाग में कोयला कंपनी के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

हजारीबाग में कोयला कंपनी के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने social media पर ली जिम्मेदारी

हजारीबाग, 19 नवंबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में Wednesday देर रात निजी क्षेत्र के लिए कोयला खनन और ट्रांसपोर्टिंग करने वाली ऋत्विक कंपनी के मुख्य गेट पर कई राउंड फायरिंग की गई.

घटना के बाद social media पर जारी एक कथित प्रेस विज्ञप्ति में राहुल दुबे गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. इसमें कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों को धमकी भी दी गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने कंपनी के गेट पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. social media पर वायरल कथित संदेश में आठ से दस राउंड गोलियां चलाने की बात कही गई है. इसमें कंपनी के कार्यालय, कर्मचारियों और मुंशी को निशाना बनाने, कार्यस्थल पर बम फेंकने और कंपनी के कामकाज को बंद कराने की धमकी दी गई है.

संदेश में अमन साहू, मयंक सिंह और प्रकाश शुक्ला के नामों का भी उल्लेख है. कोयला खनन और ढुलाई से जुड़ी कंपनियों पर Jharkhand में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. पिछले चार महीनों में चतरा, रामगढ़, हजारीबाग और रांची में गोलीबारी की करीब 15 घटनाएं हुई हैं. इनमें कंपनियों के कार्यालय, गेट, कारोबारियों के आवास और सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया गया है.

इससे पहले 12 नवंबर को चतरा के टंडवा स्थित होन्हे गांव में एवीएस कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग हुई थी. social media पर राहुल दुबे गैंग के नाम से जारी कथित पत्र में इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था. 26-27 अक्टूबर को उरीमारी कोलियरी क्षेत्र में सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी के गेट पर हुई फायरिंग में सुरक्षा गार्ड विवेक कुमार ओझा गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस मामले में हजारीबाग Police ने आरोपी अंशु दुबे को गिरफ्तार किया था.

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में रांची के कांके क्षेत्र में कोयला कारोबारी संजय करमाली के आवास और हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल के बाहर भी फायरिंग हुई थी. वहीं, 23 अगस्त को चतरा के टंडवा स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना में काम कर रही सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय पर गोलीबारी हुई थी. उस घटना की जिम्मेदारी भी राहुल दुबे गैंग के नाम से ली गई थी.

–

एसएनसी/

Share