Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

रांची में पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

रांची में पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

रांची, 19 नवंबर . Jharkhand की राजधानी रांची में आपसी रंजिश और पैसे के लेनदेन के विवाद ने एक युवक की जान ले ली. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में Wednesday देर रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान छोटू महतो उर्फ मिथिलेश के रूप में हुई है. Police ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, रांची के धुर्वा निवासी अभिषेक उर्फ लल्लू का इंद्रपुरी निवासी विकास महतो के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर Wednesday देर रात अभिषेक अपने कुछ साथियों के साथ विकास को तलाशते हुए उसके घर पहुंचा था. उस वक्त विकास के घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके कारण हमलावर भीतर प्रवेश नहीं कर सके. इससे बौखलाए आरोपियों ने घर के बाहर से ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरे मोहल्ले में दहशत और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.

फायरिंग के दौरान विकास महतो के छोटे भाई छोटू महतो उर्फ मिथिलेश को गोली लग गई. वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए. देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और घटना की सूचना Police को दी.

सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना की Police फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने त्वरित छापेमारी कर एक आरोपी को दबोच लिया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है. Police अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी अभिषेक और उसके अन्य फरार साथियों की पहचान कर ली गई है तथा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.

–

एसएनसी/पीएम

Share