Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप-पुतिन का भव्य स्वागत, जापानी पीएम को ठंडा रिस्पॉन्स! एपेक में चीन का कूटनीतिक संदेश

ट्रंप पुतिन का भव्य स्वागत, जापानी पीएम को ठंडा रिस्पॉन्स! एपेक में चीन का कूटनीतिक संदेश

ट्रंप-पुतिन का भव्य स्वागत, जापानी पीएम को ठंडा रिस्पॉन्स! एपेक में चीन का कूटनीतिक संदेश

बीजिंग, 19 नवंबर . चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है. Wednesday को अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप और रूसी President व्लादिमीर पुतिन पहुंचे. इनका भव्य स्वागत किया गया वहीं जापान की पीएम सनाए ताकाइची के प्रति रिस्पॉन्स बेहद ठंडा दिखा. ग्लोबल मीडिया में ये चर्चा का विषय है.

चीन के इस कूटनीतिक व्यवहार को जापान के साथ ताइवान को लेकर जारी तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

एपेक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे विभिन्न देशों के नेताओं का सैन्य बैंड, फूलों के गुलदस्तों और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया तो जापान की Prime Minister ताकाइची को अपेक्षाकृत कम तवज्जो मिली.

द गार्जियन की रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है. ताकाइची जब शेनझेन बाओआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं तो उनके स्वागत के लिए चीन की पूर्व राजदूत झांग कियुए मौजूद थीं. उनके साथ सीमित संख्या में गार्ड ऑफ ऑनर के जवान थे. इसके विपरीत, अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए चीन के President शी जिनपिंग खुद हवाई अड्डे पहुंचे. ट्रंप के स्वागत में सैन्य सम्मान, बच्चों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी भी रही.

रूस के President व्लादिमीर पुतिन का स्वागत शी जिनपिंग के करीबी वरिष्ठ कम्युनिस्ट पार्टी नेता काई छी ने किया. दक्षिण कोरिया के President ली जे म्युंग और ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज को भी भव्य स्वागत मिला.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन और जापान के बीच मौजूदा तनाव की प्रमुख वजह ताइवान को लेकर ताकाइची का बयान है. पिछले साल नवंबर में जापान की संसद में उन्होंने कहा था कि यदि चीन ताइवान पर हमला करता है और इससे जापान के अस्तित्व पर खतरा पैदा होता है, तो जापान की आत्मरक्षा सेनाएं सैन्य कार्रवाई कर सकती हैं.

ताकाइची ने यह भी कहा था, “जापान को ताइवान स्ट्रेट में संभावित संकट से निपटने की तैयारी करनी चाहिए.” जापान का सबसे पश्चिमी द्वीप योनागुनी ताइवान से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

चीन ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है और उसे अपने साथ मिलाने के लिए बल प्रयोग की संभावना से भी इनकार नहीं करता. बीजिंग ने ताकाइची की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई थी. इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में तनाव बढ़ा है.

हालांकि, एपेक के स्वागत समारोह में ताकाइची और शी जिनपिंग ने हाथ मिलाया और संक्षिप्त बातचीत भी की. यह पिछले साल ताइवान पर ताकाइची की टिप्पणियों के बाद दोनों नेताओं की पहली सार्वजनिक मुलाकात थी.

इस बीच, जापान की Prime Minister ने एपेक सम्मेलन से इतर रूस के President व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की. जापान Government के अनुसार, बातचीत में रूस में हिरासत में रखे गए एक जापानी नागरिक और वहां जापानी कंपनियों के हितों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया.

–

केआर/

Share