Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

आजम खान की रिहाई पर भाजपा का सपा पर तंज, कहा-यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार

आजम खान की रिहाई पर भाजपा का सपा पर तंज, कहा यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार

आजम खान की रिहाई पर भाजपा का सपा पर तंज, कहा-यूपी में फिर बनेगी भाजपा Government

Patna, 19 नवंबर . Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और मंत्री रामकृपाल यादव ने दोनों नेताओं पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है. संजय सरावगी ने आजम खान को संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान करने की नसीहत दी जबकि राहुल गांधी पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया. वहीं, रामकृपाल यादव ने आजम खान की रिहाई को लेकर Samajwadi Party पर तंज कसा और उत्तर प्रदेश में भाजपा की दोबारा Government बनने का दावा किया.

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने आजम खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह कई बार विधायक, मंत्री और सांसद रह चुके हैं. ऐसे में उन्हें समझना चाहिए कि India एक संवैधानिक और लोकतांत्रिक देश है. यहां सत्ता और व्यवस्था में बदलाव का रास्ता चुनाव और संविधान से होकर गुजरता है, न कि इंकलाब के नारों से.

उन्होंने कहा कि अदालत से राहत मिलना किसी भी व्यक्ति का कानूनी अधिकार है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए लेकिन चुनावी व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करता है.

राहुल गांधी के बयानों पर निशाना साधते हुए सरावगी ने कहा कि वह क्या कहना चाहते हैं, यह तो वही समझ सकते हैं लेकिन देश की जनता उनकी बातों को समझ नहीं पा रही है. उन्होंने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों की Political और आर्थिक परिस्थितियों की तुलना India से नहीं की जा सकती. प्रत्येक देश की अपनी चुनौतियां और परिस्थितियां होती हैं. India की समस्याओं का समाधान यहां की लोकतांत्रिक व्यवस्था और नीतियों के माध्यम से ही संभव है.

सरावगी ने आरोप लगाया कि भाजपा का विरोध करते-करते राहुल गांधी अब देश का अपमान करने लगे हैं. उन्होंने कहा कि विदेशी घटनाओं से तुलना करके India को संकटग्रस्त दिखाने की कोशिश करना उचित नहीं है.

वहीं, बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने आजम खान की रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. आजम खान पहले भी राजनीति में सक्रिय थे लेकिन उनके रहने से क्या बदलाव आया? उन्होंने कहा कि आजम खान को अभी स्थायी जमानत नहीं मिली है और उन्हें अदालत की ओर से निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा. कानून उन्हें किसी तरह का उत्पात मचाने की छूट नहीं देता. ऐसे में Samajwadi Party और उसके समर्थकों को उनकी रिहाई पर ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है.

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और Samajwadi Party के गठबंधन पर रामकृपाल यादव ने कहा कि यूपी में विपक्ष का नेतृत्व Samajwadi Party कर रही है जबकि राहुल गांधी सीटों के लिए गुहार लगा रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस को गठबंधन का जूनियर पार्टनर बताते हुए कहा कि दोनों दल पहले भी भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर Chief Minister योगी आदित्यनाथ और भाजपा का समर्थन करेगी.

राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के बचे हुए जनाधार को भी खत्म कर देंगे. उनकी सोच हताशा से भरी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश जाकर India के बारे में बेबुनियाद बयान देना देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है. विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए.

रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी को पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका निभाने का मतलब अपने ही देश की छवि खराब करना नहीं है. उन्होंने दावा किया कि यदि राहुल गांधी ने अपनी कार्यशैली और सोच में बदलाव नहीं किया तो आने वाले समय में कांग्रेस की स्थिति और खराब हो सकती है.

–

एसएके/पीएम

Share