Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,दुर्घटना,राष्ट्रीय

कोलकाता के दमदम स्थित निजी स्कूल की चौथी मंजिल से गिरा आठवीं का छात्र, हालत गंभीर

कोलकाता के दमदम स्थित निजी स्कूल की चौथी मंजिल से गिरा आठवीं का छात्र, हालत गंभीर

कोलकाता, 17 नवंबर . पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दमदम इलाके में एक नामी प्राइवेट स्कूल की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद आठवीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह घटना दोपहर के समय हुई. Police अधिकारियों ने स्कूल परिसर के cctv फुटेज को कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच शुरू कर दी है.

सहपाठियों के मुताबिक, स्कूल आने पर छात्र बिल्कुल सामान्य लग रहा था लेकिन चौथे पीरियड के दौरान वह बालकनी की तरफ गया और गिर गया. इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और छात्र, शिक्षक व स्टाफ सदस्य तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े.

घायल छात्र को तुरंत स्कूल परिसर से निकालकर कोलकाता के नागर बाजार इलाके के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, “फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है.”

बैरकपुर Police कमिश्नरेट की Police मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक व अन्य जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी. जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या छात्र ने जानबूझकर छलांग लगाई या इसमें किसी और का हाथ है. साथ ही वे घर से जुड़ी किसी समस्या या मानसिक तनाव के पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं.

अधिकारियों ने स्कूल परिसर के cctv फुटेज को कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच शुरू कर दी है. छात्र के परिवार वालों को इस घटना की सूचना दे दी गई है और उसके गिरने की परिस्थितियों को लेकर औपचारिक जांच चल रही है.

–

एएसएच/वीसी

Share