Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

सीएक्‍यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 हटाया, निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर पाबंदियां रहेंगी जारी

सीएक्‍यूएम ने दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 3 हटाया, निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर पाबंदियां रहेंगी जारी

सीएक्‍यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 हटाया, निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर पाबंदियां रहेंगी जारी

New Delhi, 17 नवंबर . दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्‍यूआई) में हो रहे सुधार को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्‍यूएम) की ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) उप समिति ने Tuesday को ग्रैप के तीसरे चरण को हटाने और इसके बजाय कम सख्त पाबंदियां लागू करने का फैसला किया है.

-समीक्षा के दौरान उप समिति ने पाया कि दिल्ली के एक्‍यूआई में सुधार हुआ है और Tuesday को यह 204 दर्ज किया गया.

आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में एक्‍यूआई के ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है. इसे देखते हुए उप-समिति ने 6 नवंबर को जारी उस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया, जिसके तहत ग्रैप के तीसरे चरण (‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता) के उपाय लागू किए गए थे.

बयान में कहा गया है कि 30 अक्टूबर को जारी सीएक्‍यूएम का वह आदेश लागू रहेगा, जिसके तहत पूरे एनसीआर में धूल उड़ाने वाले तोड़फोड़ के कार्यों और बाहरी निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई गई है (कुछ छूट प्राप्त परियोजनाओं को छोड़कर). यह आदेश सीएक्‍यूएम डॉट एनआईसी डॉट इन पर देखा जा सकता है.

आदेश में राज्य Governmentों और निजी कार्यालयों से कहा गया है कि 5 नवंबर से 20 नवंबर के बीच दिल्ली और आसपास के जिलों में उनके कुल स्टाफ का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा ही कार्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित हो.

उप समिति ने कहा कि संबंधित एजेंसियां ​​कड़ी निगरानी रखेंगी और ग्रैप के पहले और दूसरे चरण के तहत उपायों को और सख्त करेंगी, ताकि एनसीआर में फिर से तीसरे चरण को लागू करने की नौबत न आए.

उप समिति ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे ग्रैप के पहले और दूसरे चरण के ‘सिटिजन चार्टर’ में बताए गए कदमों का पालन करें. साथ ही इस क्षेत्र में वायु गुणवत्ता को बनाए रखने और उसमें सुधार लाने के लिए ग्रैप के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहयोग करें. आयोग स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता की स्थिति की नियमित समीक्षा करेगा. बयान में कहा गया है कि ग्रैप का मौजूदा आदेश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

–

एएसएच/वीसी

Share