Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

गढ़चिरौली में जंगल से माओवादियों के छिपाए गए हथियार और विस्फोटक जखीरा बरामद

गढ़चिरौली में जंगल से माओवादियों के छिपाए गए हथियार और विस्फोटक जखीरा बरामद

गढ़चिरौली, 17 नवंबर . Maharashtra के गढ़चिरौली में माओवाद अब लगभग खत्म हो चुका है और जिले के लोग उसकी दहशत से मुक्त हो चुके हैं, लेकिन बीते दौर में माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमले करने के लिए जो हथियार और विस्फोटक जंगलों में जमीन के नीचे छिपा रखे थे, वो अब भी खतरा बने हुए थे. उसी खतरे को खत्म करने के लिए गडचिरोली Police ने 17 नवंबर को बड़ी कार्रवाई की.

पोस्टे गर्देवाडा हद्दी के हिक्केर जंगल परिसर में माओवादियों ने विस्फोटक छिपाकर रखा है, ऐसी गोपनीय जानकारी Police को मिली थी. इसके बाद Police अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान पथक गढ़चिरौली और प्राणहिता की 5 टुकड़ियां और बीडीडीएस की 2 टीमें जंगल में सर्च अभियान के लिए रवाना हुईं.

जवानों ने इलाके की बारीकी से जांच की तो जमीन में दबा हुआ पूरा जखीरा मिल गया. Police ने मौके से 2 हथियार, 31 कारतूस, 3 ग्रेनेड, 18 बीजीएल सेल और डेटोनेटर समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की.

Police के अनुसार बरामद सामग्री में 01 नग 12 बोर राइफल, 1 नग एयर गन राइफल, 13 नग .303 कारतूस, 18 नग 8 एमएम कारतूस, 3 नग ग्रेनेड, 18 नग बीजीएल सेल, 2 नग बीजीएल लॉन्चर, 10 नग डेटोनेटर, 21 नग सुराका सेल, 1 नग होंडा कंपनी का इलेक्ट्रिक जनरेटर, 22 नग वायर बंडल और बड़ी मात्रा में अन्य माओवादी साहित्य शामिल है.

Police के मुताबिक, अंतरराज्यीय सीमावर्ती भाग के दुर्गम जंगल का फायदा उठाकर माओवादी ये सामान तैयार करते थे और गुपचुप तरीके से जंगल में जमीन में छिपा देते थे. इसका इस्तेमाल नक्सल सप्ताह, चुनाव जैसे मौकों पर सुरक्षा बलों पर घातपात करने के लिए किया जाता था.

अब Police की लगातार कार्रवाई से वो नेटवर्क टूट चुका है, लेकिन जमीन में दबा ये सामान कभी भी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकता था. इसलिए इसे बरामद करना बेहद जरूरी था. Police का कहना है कि इस तरह के छिपाए गए हथियारों को खोजकर नष्ट करना अभियान का अहम हिस्सा है, ताकि भविष्य में कोई भी माओवादी गुट इसका इस्तेमाल न कर सके.

यह कार्रवाई एसपी एम. रमेश के आदेश और मार्गदर्शन में, अपर Police अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधीरा, अपर Police अधीक्षक गोकुल राज जी., अपर Police अधीक्षक अहेरी (प्राणहिता) हर्षवर्धन बि. जे., Police उप-अधीक्षक (अभियान) सुनील उईके की देखरेख में विशेष अभियान पथक, गढ़चिरौली, प्राणहिता और इंट सेल तथा बीडीडीएस पथक के जवानों ने सफलतापूर्वक पूरी की. एसपी ने इसमें शामिल सभी जवानों की सराहना की है.

–

एससीएच/वीसी

Share