Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

शी चिनफिंग ने पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

शी चिनफिंग ने पापुआ न्यू गिनी के Prime Minister से मुलाकात की

बीजिंग, 17 नवंबर . 17 नवंबर की सुबह, चीनी President शी चिनफिंग ने शनचन में पापुआ न्यू गिनी के Prime Minister जेम्स मारेप से मुलाकात की. मारेप एपेक नेताओं की अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के लिए चीन में हैं.

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और पापुआ न्यू गिनी के बीच की पारंपरिक मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है. राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के बाद से पिछले 50 वर्षों में, दोनों पक्षों ने आपसी सम्मान, समानता और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का पालन किया है, जिसके परिणामस्वरूप द्विपक्षीय संबंधों का फलदायी विकास हुआ है और दोनों देशों के लोगों को वास्तव में लाभ हुआ है.

चीन ने हमेशा पापुआ न्यू गिनी को एक विश्वसनीय मित्र और साझेदार माना है, पापुआ न्यू गिनी की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में उसका समर्थन किया है, और पापुआ न्यू गिनी को अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ का स्वतंत्र रूप से पता लगाने में सहायता प्रदान की है. पापुआ न्यू गिनी Government एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करती है और चीन की क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय एकता की रक्षा में उसके ठोस कदम ऐतिहासिक प्रवृत्ति के अनुरूप हैं.

चीन, पापुआ न्यू गिनी के साथ मिलकर Political आपसी विश्वास बढ़ाने, जन-जन के बीच आदान-प्रदान को मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों के विकास को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर है.

मारेप ने कहा कि President शी चिनफिंग के दूरदर्शी नेतृत्व में, चीन ने उल्लेखनीय विकास उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे विश्व को महत्वपूर्ण विकास के अवसर मिले हैं. चीन, पापुआ न्यू गिनी का अच्छा मित्र और सबसे महत्वपूर्ण साझेदार है. पापुआ न्यू गिनी के साथ राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से 50 वर्षों तक, पापुआ न्यू गिनी ने हमेशा एक-चीन सिद्धांत का पालन किया है, चीन की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में उसका दृढ़तापूर्वक समर्थन किया है, और राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्रीय पुनरोत्थान को आगे बढ़ाने में भी चीन का दृढ़तापूर्वक समर्थन किया है.

पापुआ न्यू गिनी चीन के साथ व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर है और चीनी उद्यमों का पापुआ न्यू गिनी में निवेश और व्यापार करने के लिए स्वागत करता है. पापुआ न्यू गिनी अंतरराष्ट्रीय मामलों में चीन की महत्वपूर्ण अग्रणी भूमिका की अत्यधिक सराहना करता है, President शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित चार वैश्विक पहलों का समर्थन करता है, और एशिया-प्रशांत समुदाय के संयुक्त निर्माण और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए चीन के साथ बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर है.

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Share