भारत और चेक गणराज्य ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

प्राग, 17 नवंबर . India और चेक गणराज्य (चेक रिपब्लिक) ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. बातचीत का मुख्य फोकस सैन्य आदान-प्रदान, रक्षा शिक्षा, प्रशिक्षण और रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल तथा परमाणु (सीबीआरएन) रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर रहा.
यह चर्चा भारतीय सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ और चेक गणराज्य के ब्रनो स्थित डिफेंस यूनिवर्सिटी के रेक्टर-कमांडर ब्रिगेडियर जनरल जान फार्लिक के बीच हुई. इसके अलावा चेक गणराज्य के संयुक्त केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एंड न्यूक्लियर डिफेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ऑपरेशंस सपोर्ट विभाग के निदेशक कर्नल जारोस्लाव राइबाक भी वार्ता में शामिल रहे.
भारतीय सेना ने Tuesday को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “इन बैठकों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने, पेशेवर सैन्य आदान-प्रदान बढ़ाने और रक्षा शिक्षा, प्रशिक्षण और सीबीआरएन रक्षा के क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाओं पर चर्चा हुई. यह यात्रा India और चेक गणराज्य की रक्षा संबंधों को और आगे बढ़ाने तथा सैन्य सहयोग मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है.”
जनरल धीरज सेठ 16 से 19 नवंबर तक की आधिकारिक यात्रा पर Monday को प्राग पहुंचे थे. प्राग पहुंचने के बाद चेक गणराज्य में India के राजदूत रवीश कुमार ने उन्हें दोनों देशों के संबंधों पर एक विस्तृत जानकारी दी. इसमें रक्षा सहयोग और औद्योगिक साझेदारी से जुड़ी प्रगति पर भी चर्चा की गई.
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, “इस यात्रा का उद्देश्य India और चेक गणराज्य के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करना, दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीधे संपर्क बढ़ाना और रक्षा तकनीक तथा रक्षा उद्योग में सहयोग के नए अवसर तलाशना है.”
अपने दौरे के दौरान जनरल धीरज सेठ चेक सशस्त्र बलों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे. इनमें लेफ्टिनेंट जनरल पेट्र सेपेलका, जो जनरल स्टाफ के प्रथम उप प्रमुख और रक्षा उप प्रमुख हैं भी शामिल हैं.
जनरल सेठ जनरल स्टाफ मुख्यालय में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित पुष्पांजलि समारोह में भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा वह चेक गणराज्य के रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे. इन बैठकों में सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण, सेना के आधुनिकीकरण और उभरती सुरक्षा चुनौतियों जैसे साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा होगी.
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा India और चेक गणराज्य की उस साझा सोच को दर्शाती है, जिसके तहत दोनों देश लगातार सैन्य संवाद, पेशेवर आदान-प्रदान और औद्योगिक साझेदारी के जरिए अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं.
–
एवाई/डीकेपी


