बिहार : भोजपुर में विवाद के बाद स्कॉर्पियो से 8 को कुचला; दो सगे भाइयों की मौत, कई घायल

आरा, 9 नवंबर . बिहार के भोजपुर जिले में दीपावली की रात एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में कुछ युवकों ने कथित तौर पर अपनी स्कॉर्पियो से ग्रामीणों को कुचल दिया. इस घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. Police मामले की जांच में जुटी है.
मृतकों की पहचान रामडीहरा गांव निवासी दिनेश यादव और उनके भाई कमलेश यादव के रूप में हुई है. दोनों की इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, Sunday को दीपावली की रात रामडीहरा गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान मंदिर परिसर में साउंड बॉक्स लगाकर छठ गीत बजाए जा रहे थे. इसी बीच गांव के ही एक -दो व्यक्ति वहां पहुंचे और तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध करने लगे. इसे लेकर उनकी ग्रामीणों के साथ कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई.
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी युवक रितेश यादव वहां से चला गया. कुछ देर बाद वह अपनी स्कॉर्पियो लेकर लौटा और कथित तौर पर ग्रामीणों के बीच वाहन घुसा दिया. अचानक हुई इस घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. वाहन की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, दिनेश और कमलेश यादव को बचाया नहीं जा सका.
घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना की Police मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में जगदीशपुर के एसडीपीओ रवि कुमार ने Monday को बताया कि स्कॉर्पियो बैक करने के दौरान कुचलकर दो लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं. घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. Police फरार आरोपी की तलाश कर रही है. वहीं, गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है.
–
एमएनपी/पीएम


