Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

अमरोहा में गोकशी का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अमरोहा में गोकशी का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अमरोहा, 9 नवंबर . छोटी दीपावली पर गोवंशीय पशुओं के कटान को लेकर हुए हंगामे के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई की है. Police ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे मोहसिन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. Police ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है.

जानकारी के अनुसार मामला नगर कोतवाली क्षेत्र की रज्जाक चौकी के पास स्थित मछली वाली गली का है. छोटी दीपावली पर यहां एक ई-रिक्शा पर गोवंशीय अवशेष मिलने के बाद हंगामा हो गया था. इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए बिजनौर रोड पर जाम लगा दिया था. Police अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था.

Police के मुताबिक, इस मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. Police ने कार्रवाई करते हुए पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद मुख्य आरोपी मोहसिन की तलाश में Police टीमें जुटी थीं.

Police के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी जटीवन मार्ग पर मौजूद है. इसके बाद Police टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रोकने का प्रयास किया. आरोप है कि इस दौरान मोहसिन ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी. इसके बाद Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.

बताया जा रहा है कि मोहसिन पर मछली वाली गली स्थित अपनी दुकान में कथित रूप से गोवंशीय पशुओं का कटान करने और ई-रिक्शा के माध्यम से मांस की सप्लाई कराने का आरोप है.

अपर Police अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था. दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अब मुख्य आरोपी मोहसिन को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि नामजद अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं.

फिलहाल Police मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही मुठभेड़ में बरामद हथियारों और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है. Police का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

–

एसएके/पीएम

Share