ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले-सपा को राम नाम लेने में भी होती थी असहजता, कांग्रेस आपातकाल के लिए देश से मांगे माफी

Lucknow, 10 नवंबर . उत्तर प्रदेश के उप Chief Minister ब्रजेश पाठक ने Samajwadi Party और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या में रामलला के दर्शन के प्रस्तावित कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कभी अयोध्या धाम और भगवान श्रीराम का नाम लेने से असहज होते थे, वे आज गले में माला डालकर राम-राम जप रहे हैं.
उन्होंने कहा कि Samajwadi Party का सत्ता में लौटने का सपना कभी पूरा नहीं होगा. वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को आपातकाल लगाने के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, लेकिन जनता उसे इसके बाद भी माफ नहीं करेगी. ब्रजेश पाठक ने कहा कि Samajwadi Party ने अपने शासनकाल में उत्तर प्रदेश को ‘एक जिला, एक माफिया’ दिया. घर-घर में गुंडों, माफियाओं और अपराधियों को पनपने दिया गया. उस समय महिलाओं और बेटियों का अनादर होता था और अपराधी उन पर बुरी नजर डालते थे.
उन्होंने कहा कि भाजपा Government ने माफियाओं को कानून के कटघरे में खड़ा करने का काम किया है. कम से कम Samajwadi Party ने अब अयोध्या धाम का नाम लेना तो शुरू किया है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उप Chief Minister ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तरह-तरह के नाटक कर रही है. उसे सबसे पहले आपातकाल लगाने के लिए देश की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस के नेता कुछ भी कर सकते हैं. इसमें संविधान को निलंबित करने और लोगों के अधिकार छीनने जैसे कदम भी शामिल हैं. देश कांग्रेस को कभी स्वीकार नहीं करेगा.
मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह हर घर तक पहुंचे और बिना किसी लापरवाही के सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराना सुनिश्चित करे. यदि कहीं कोई गड़बड़ी या चूक हुई है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है, जबकि Political दल इस प्रक्रिया में उनकी सहायता के लिए हैं.
अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि Samajwadi Party कभी सत्ता में नहीं आएगी और उसके सपने पूरे होने की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपनी Government बनने पर सैफई जाकर डांस देखने का सपना जरूर देख सकते हैं.
–
विकेटी/पीएम


