Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: सिंगरौली में मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन की मौत, पांच लोग घायल

Madhya Pradesh: सिंगरौली में मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन की मौत, पांच लोग घायल

सिंगरौली/Bhopal , 10 नवंबर . Madhya Pradesh के सिंगरौली जिले के थाना क्षेत्र के बरहपन गांव में बड़ा हादसा हो गया है. यहां सो रहे परिवार पर कच्चा मकान गिर गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए.

Monday रात को यह घटना घटी है. रात को खाना खाने के बाद परिवार सोने गया था. घर गिरने से परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए. Police अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान अरुण विश्वकर्मा (36), उनकी मां संतुलिया (65) और उनकी दो साल की बेटी के रूप में हुई है.

महिलाओं और बच्चों समेत पांच घायलों को बाहर निकाला गया और उनका बैढ़न के स्थानीय Governmentी अस्पताल और एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी पहचान बेलामती, सुदर्शन विश्वकर्मा, रोशनी, दीपक (अरुण का बेटा) और अजय विश्वकर्मा के रूप में हुई है.

गांववालों और एक प्रशासनिक टीम ने लोगों के शव और घायलों को निकाला गया. सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट और Police अधिकारी मौके पर पहुंचे.

Police के मुताबिक, जब कच्चा घर गिरा तो परिवार अंदर सो रहा था. उन्होंने कहा कि एक दीवार में पहले ही दरार आ गई थी और आवाजें आ रही थीं. घर की एक दीवार में दरारें आने से परिवार को आने वाले खतरे का अंदाजा हो गया था. लेकिन अगले दिन जब तक वे इसे ठीक कर पाते, पूरा स्ट्रक्चर गिर गया.

परिवार की एक महिला सदस्य, जिसकी पहचान बेलामती के तौर पर हुई, चार बच्चों के साथ मलबे में दब गई; पड़ोसियों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला. उनके पति, अरुण, परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ अंदर फंसे हुए थे और बाहर नहीं आ सके.

अधिकारियों ने कहा कि घर दो मंजिला पारंपरिक मिट्टी का बना था. बचाव दल रात भर मलबा हटाने और यह पक्का करने की कोशिश करते रहे कि कोई फंसा न रहे. घायलों का मेडिकल इलाज चल रहा है, और प्रशासन प्रभावित परिवार को जरूरी मदद दे रहा है.

स्थानीय अधिकारियों ने ऐसी बस्तियों में घरों की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने को कहा है. राज्य Government ने अभी तक परिवार के लिए किसी भी तरह की अनुग्रह राशि की घोषणा नहीं की है. Police इस गंभीर दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है.

–

एसडी/पीएम

Share