राहुल गांधी के बयान सिर्फ सुर्खियों के लिए होते हैं, जनता पर कोई असर नहीं : दिलीप घोष

न्यू टाउन (पश्चिम बंगाल), 10 नवंबर . पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने कांग्रेस नेता और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चर्चा में बने रहने के लिए समय-समय पर इस तरह के बयान देते रहते हैं. Prime Minister Narendra Modi को राहुल गांधी की ओर से Lok Sabha में बहस की चुनौती दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने कहा कि ऐसे बयानों का जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता और इनका कोई खास मतलब नहीं है.
पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी दो-चार महीने तक गायब रहते हैं और फिर अचानक मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए कोई बयान देकर सामने आ जाते हैं. इन बयानों का जनता पर कोई असर नहीं पड़ता. ऐसी बातें बेमानी हैं.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक परेश राम दास की गिरफ्तारी पर भी दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई विधायक, सांसद और यहां तक कि मंत्री तक गिरफ्तार हो चुके हैं. कई नेता फिलहाल जेल में हैं. इन नेताओं के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं, लेकिन सत्ता में रहने के दौरान उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई.
उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और आरोपों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. किसी व्यक्ति का Political पद या प्रभाव कानून की प्रक्रिया में बाधा नहीं बनना चाहिए.
पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर दिल्ली Police के पहुंचने के मामले में भी घोष ने कहा कि आरोप किसी भी व्यक्ति पर लगे हों, उनकी जांच Government और Police को करनी चाहिए. कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी को भी जांच से ऊपर नहीं माना जाना चाहिए. दिलीप घोष ने कहा, “इस मामले में चाहे कोई भी शामिल हो, उसके खिलाफ लगे आरोपों की जांच Government और Police द्वारा की जानी चाहिए.”
बता दें कि दिल्ली Police Monday को ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर पहुंची थी. Police ने उन्हें दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत नोटिस दिया. यह नोटिस दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट Police थाने में वर्ष 2013 में दर्ज एक मामले के सिलसिले में जारी किया गया है. इस घटनाक्रम पर दिलीप घोष की प्रतिक्रिया को पश्चिम बंगाल की सियासत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
–
एसएके/पीएम


