Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

झारखंड के पलामू में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो जगहों पर हिंसक झड़प; पुलिस पर पथराव, छह जवान घायल

Jharkhand के पलामू में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो जगहों पर हिंसक झड़प; Police पर पथराव, छह जवान घायल

मेदिनीनगर, 10 नवंबर . Jharkhand के पलामू जिले में Monday देर रात लक्ष्मी और काली पूजा के विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों घटनाओं में Police पर भी पथराव किया गया, जिसमें छह से ज्यादा जवान घायल हुए हैं. एक घटना में Police ने बचाव के लिए करीब चार राउंड हवाई फायरिंग की. पथराव में Police के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

पहली घटना रेहला थाना क्षेत्र के रकसाहा गांव की है. यहां लक्ष्मी पूजा के दौरान डीजे और अन्य मुद्दों को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ. सूचना मिलने पर रेहला थाना की Police मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. इसी दौरान भीड़ ने Police को घेर लिया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. पथराव में चार Police जवान घायल हो गए और Police का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ.

रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि Police ने आत्मरक्षा में करीब चार राउंड हवाई फायरिंग की. मामले में गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. Police आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है. घटना में कुछ ग्रामीणों के भी चोटिल होने की सूचना है. दूसरी घटना पलामू सदर प्रखंड की लहलहे पंचायत के सिंदुरिया गांव में हुई. यहां काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए. इसमें कई ग्रामीण घायल हुए.

पथराव में Policeकर्मियों को भी चोटें आईं और Police वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ राजेश यादव और सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. सतबरवा थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के बीच विवाद के बाद Police ने स्थिति नियंत्रित की. घायलों की संख्या और विवाद के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है. Police के अनुसार, दोनों घटनाओं के बाद स्थिति नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाकों में Police बल तैनात किया गया है.

–

एसएनसी/पीएम

Share