गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा की अनुमति नहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

Mumbai , 10 नवंबर . बॉम्बे हाई कोर्ट ने दक्षिण Mumbai के गिरगांव चौपाटी पर 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा मनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. इस संबंध में दायर की गई अर्जेंट याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
यह मामला जस्टिस अद्वैत एम. सेठना और जस्टिस रंजीतसिंह राजा भोसले की वेकेशन बेंच के सामने सुनवाई के लिए आया था. याचिका में डीबी मार्ग Police स्टेशन के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें Police ने समुद्र तट पर छठ पूजा के लिए मंच बनाने और अन्य व्यवस्थाएं करने की अनुमति देने से मना कर दिया था.
जानकारी के अनुसार, यह याचिका ‘मिथिला छठ पूजा संघ’ की ओर से दायर की गई थी. संघ ने 15 और 16 नवंबर को गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा का आयोजन करने के लिए अनुमति मांगी थी. आयोजकों की योजना थी कि 15 नवंबर की दोपहर 3 बजे से लेकर 16 नवंबर की सुबह 8 बजे तक तट पर मंच बनाया जाए और पूजा के लिए अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएं. लेकिन डीबी मार्ग Police स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर ने 17 सितंबर को ही इस प्रस्ताव पर आपत्ति जता दी थी और अनुमति देने से इनकार कर दिया था. Police के इस फैसले के खिलाफ संघ ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार असीमित नहीं है. बेंच ने संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला देते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है, लेकिन यह स्वतंत्रता सार्वजनिक व्यवस्था, स्वास्थ्य और नैतिकता के अधीन है.
जजों ने टिप्पणी की कि India विविध धर्मों वाला देश है. संविधान सभी को अपनी आस्था के अनुसार पूजा करने का अधिकार देता है, लेकिन इसके साथ ही कुछ नियम और संतुलन भी तय किए गए हैं. धार्मिक आयोजन करते समय सार्वजनिक हित और कानून-व्यवस्था का ध्यान रखना जरूरी है.
कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर किसी धार्मिक आयोजन से सार्वजनिक व्यवस्था पर असर पड़ता है, तो उस पर पाबंदी लगाई जा सकती है. इसी आधार पर कोर्ट ने Police के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और याचिका को खारिज कर दिया.
–
पीआईएम/एएस


