Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

जमशेदपुर, 9 नवंबर . जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में Sunday देर रात फायरिंग की घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है.

घटना ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित बहरा मैदान के पास की है. Police मामले की जांच में जुटी है. घायलों की पहचान साकिब नूर और परवेज के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि उनकी बहन के घर पर अचानक 10 से 20 युवक पहुंचे थे. सभी उनके भाई की तलाश कर रहे थे. इस दौरान युवकों ने उनके बड़े भाई के साथ मारपीट भी की. इसकी जानकारी मिलने पर सद्दाम कपाली से मौके पर पहुंचे.

सद्दाम के अनुसार, उनके वहां पहुंचते ही मौजूद युवक भागने लगे. वह उनका पीछा करने लगे. इसी दौरान वसीम और उसके साथ मौजूद तीन-चार युवकों ने मस्जिद के पास फायरिंग कर दी. हमलावरों ने उनके भतीजे पर भी पिस्तौल तान दी. फायरिंग में साकिब नूर को गोली लग गई. उसे बचाने के लिए आगे आए परवेज भी गोली लगने से घायल हो गए.

अचानक हुई फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. टीएमएच में उनका इलाज चल रहा है.

घायलों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है. मोहम्मद सद्दाम ने वसीम पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज करा रखे हैं और वह हाल ही में जेल से बाहर आया है. Police यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और फायरिंग में कौन-कौन लोग शामिल थे.

घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है. Police आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

–

एसएनसी/एबीएम

Share