Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

पीडीए सिर्फ नारा, हकीकत में पिछड़ों-दलितों को सपा ने किया नजरअंदाज : दानिश अंसारी

Lucknow, 17 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर Political सरगर्मियां तेज हो गई हैं. Samajwadi Party (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रदेश Government के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने Samajwadi Party और कांग्रेस पर प्रदेश के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया. साथ ही, उन्होंने सपा के पीडीए के नारे पर भी सवाल उठाए.

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने हमेशा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों को धोखा देने का काम किया है. पार्टी इन वर्गों के हितों की वकालत करने का दावा तो करती है लेकिन उसकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है. सपा के पिछले कार्यकाल और उसके Political फैसलों को देखने से यह स्पष्ट हो जाता है कि पार्टी की कथनी और वास्तविक कार्यशैली में काफी अंतर रहा है.

मंत्री दानिश अंसारी ने सपा के पीडीए नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पार्टी के पास राज्यसभा में दो सदस्यों को भेजने का अवसर था, तब उसे पिछड़े, दलित या अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों को प्राथमिकता देनी चाहिए थी लेकिन पार्टी ने इन वर्गों के हितों को महत्व नहीं दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को उस समय पिछड़े और दलित समाज की चिंता नहीं थी और मुस्लिम समुदाय के कल्याण के प्रति भी उसकी प्रतिबद्धता वास्तविक नहीं रही.

2027 के विधानसभा चुनाव के लिए Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर हुई बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की बैठकों का कोई सार्थक उद्देश्य नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश और उत्तर प्रदेश का विकास कभी भी इन दलों के एजेंडे में शामिल नहीं रहा है.

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों में बाधा डालना है. विपक्षी दल ऐसी व्यवस्था को कमजोर करना चाहते हैं, जिसके तहत युवाओं को बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के रोजगार के अवसर मिल रहे हैं.

दानिश आजाद ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि योगी Government के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों का भरोसा बढ़ा है. प्रदेश से गुंडा टैक्स और जबरन वसूली जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस प्रदेश में पुरानी व्यवस्था को दोबारा स्थापित करना चाहती हैं. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों और जबरन वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है जबकि विपक्षी दल ऐसी व्यवस्था को वापस लाना चाहते हैं.

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों पर दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. जनता के विश्वास और समर्थन के दम पर Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन Government उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी.

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश Government की योजनाएं आम जनता के कल्याण, विकास, समृद्धि और तरक्की पर केंद्रित हैं. Government की जनकल्याणकारी पहलों का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है, जिसके कारण जनता का भरोसा भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर लगातार मजबूत हुआ है.

उन्होंने बताया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटा है और पार्टी सकारात्मक एजेंडे के साथ जनता के बीच जाएगी. भाजपा का मुख्य चुनावी मुद्दा उत्तर प्रदेश का विकास, प्रगति, समृद्धि और जनता का कल्याण होगा. पार्टी को पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर प्रदेश में Government बनाने का अवसर देगी.

–

एसएके/पीएम

Share