इटली के नेता के बयान को लेकर Supreme Court में याचिका दाखिल, तेलंगाना सरकार से माफी की मांग

New Delhi, 17 नवंबर . हैदराबाद में कांग्रेस की ओर से आयोजित India समिट-2026 में विदेशी Political प्रतिनिधि के भारतीय राजनीति में कथित हस्तक्षेप को लेकर Tuesday को Supreme Court में याचिका दाखिल की गई है. जाहिद अली की ओर से अनुच्छेद 32 के तहत Supreme Court में रिट याचिका दायर की गई है. याचिका में इटली के नेता और यूरोपियन सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक के बयानों और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे पर सवाल उठाए गए हैं.
इसके साथ याचिका में केंद्र Government, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, तेलंगाना Government और India समिट के आयोजक समेत कुल 9 पक्षकार बनाए गए हैं. याचिका में विदेशी Political प्रतिनिधियों के India की घरेलू राजनीति में भाग लेने पर रोक लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है. इसके साथ ही तेलंगाना Government से सार्वजनिक माफी मांगने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए हलफनामा देने की मांग की गई है.
जाहिद अली ने याचिका में India समिट के आयोजन, विदेशी प्रतिनिधियों को दी गई अनुमति और वीजा शर्तों की जांच के लिए Supreme Court की निगरानी में एसआईटी गठित करने और social media प्लेटफॉर्म से संबंधित वीडियो हटाने और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की भी मांग की गई है. याचिकाकर्ता ने Supreme Court से इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की है.
दरअसल, 14 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित ‘India समिट 2026’ में Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ जियाकोमो फिलिबेक ने मंच साझा किया था. अपने संबोधन के दौरान, फिलिबेक ने दावा किया कि भारतीय लोकतंत्र “हमले की चपेट में” है और उसे “हाईजैक” किया जा रहा है. उन्होंने Prime Minister मोदी की Government की आलोचना करते हुए कांग्रेस पार्टी के नारे “वोट चोर, गद्दी छोड़” को भी दोहराया था.
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हैदराबाद में आयोजित ‘India समिट 2026’ का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस ने दुनियाभर से वामपंथी प्रचारकों को आमंत्रित किया था. राहुल गांधी ने इस मंच का इस्तेमाल भारत-विरोधी विचार व्यक्त करने और वैश्विक समुदाय के सामने India की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए किया. राहुल गांधी लगातार मिल रही चुनावी हार की अपनी हताशा को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में ‘भारत-विरोधी’ बयान देकर निकाल रहे हैं.”
–
ओपी/पीएम


