Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा, ‘ड्रोन हमले में मारे गए 6 पाकिस्तानी सैनिक’

बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा, ‘ड्रोन हमले में मारे गए 6 Pakistanी सैनिक’

क्वेटा, 17 नवंबर . बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसकी हवाई और ड्रोन युद्ध इकाई ने पिछले कुछ दिनों में बलूचिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में चार सैन्य अभियान चलाए, जिनमें Pakistanी सुरक्षा बलों के छह जवान मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

Monday को जारी एक बयान में, बीएलए प्रवक्ता जीयांद बलोच ने कहा कि समूह की हवाई और ड्रोन युद्ध इकाई, “कहर” ने पूरे प्रांत में कई अभियानों के जरिए Pakistanी सेना के कैंपों, चौकियों और काफिलों को निशाना बनाया.

उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को मस्तंग के कुर्दगैप इलाके में, Pakistanी सेना के काफिले को टारगेट किया गया. यहां से गुजर रहे एक वाहन पर हमला किया गया.

यह अभियान समूह की खुफिया शाखा, “जिराब,” से मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर चलाया गया था. इस हमले में एक वरिष्ठ अधिकारी समेत Pakistanी सेना के दो जवान मारे गए.

बीएलए के आधिकारिक मीडिया विंग और चैनल ‘हकल’ ने इस हमले का 1 मिनट 25 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उनकी ड्रोन इकाई “कहर” को मस्तंग के कुर्दगैप इलाके में Pakistanी सेना के काफिले की एक गाड़ी को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है.

‘द बलोचिस्तान पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, Pakistanी सेना की ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने दो जवानों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एक ड्रोन हमले में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य जवानों को निशाना बनाया गया था.

बीएलए के बयान के मुताबिक, समूह ने 11 नवंबर को मस्तंग के खादकोचा इलाके में Pakistanी सेना के मुख्य कैंप पर भी ड्रोन हमले किए, जिसमें उनके महत्वपूर्ण ठिकानों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया. इन हमलों में सुरक्षा बल के दो जवान मारे गए और काफी आर्थिक नुकसान हुआ.

प्रवक्ता ने आगे बताया कि 9 नवंबर को ‘कहर’ इकाई ने खादकोचा में Pakistanी सेना के मुख्य कैंप पर ड्रोन हमला किया. उन्होंने कहा कि समूह ने सैन्य कैंप के अंदर मौजूद सैनिकों और बख्तरबंद गाड़ियों को निशाना बनाया, जिसमें सुरक्षा बल का एक जवान मौके पर ही मारा गया.

5 नवंबर को हुए एक अन्य अभियान में, बीएलए ने दावा किया कि उनके लड़ाकों ने कलात जिले के मांगचर इलाके में Pakistanी सेना के मुख्य कैंप पर तीन ड्रोन हमले किए, जिनमें सुरक्षा बलों, सैन्य प्रतिष्ठानों और गाड़ियों को निशाना बनाया गया.

इन हमलों में सुरक्षा बल का एक जवान मारा गया और तीन अन्य घायल हो गए, जबकि एक गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हाल के दिनों में Pakistanी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलों के सिलसिले के बीच ये ताजा हमले हुए हैं. इससे पता चलता है कि बलूचिस्तान में सक्रिय सशस्त्र समूह अब मानवरहित हवाई क्षमताओं (ड्रोन) का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं.

–

केआर/

Share