Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,मनोरंजन

विजय एंटनी ने क्यों छोड़े चप्पल-जूते? पत्नी फातिमा ने बताई भावुक वजह

विजय एंटनी ने क्यों छोड़े चप्पल जूते? पत्नी फातिमा ने बताई भावुक वजह

विजय एंटनी ने क्यों छोड़े चप्पल-जूते? पत्नी फातिमा ने बताई भावुक वजह

Mumbai , 17 नवंबर . Actor और म्यूजिक डायरेक्टर विजय एंटनी की पत्नी-प्रोड्यूसर फातिमा विजय एंटनी आगामी तमिल एक्शन-फैमिली ड्रामा और क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ के प्री-रिलीज इवेंट में इमोशनल नजर आईं. इवेंट में बोलते हुए फातिमा ने कहा कि वो अपनी बड़ी बेटी मीरा विजय एंटनी के निधन के पांच साल बाद मीडिया से मिल रही हैं.

‘अप्पा कुट्टी’ के प्री-रिलीज इवेंट में फातिमा विजय एंटनी ने खुलासा किया कि उनके पति ने आखिर चप्पल-जूते पहनना क्यों बंद कर दिया है.

उन्होंने कहा, “कोई नहीं जानता है कि विजय एंटनी चप्पल क्यों नहीं पहनते हैं. दरअसल, मेरी बेटी के पास कई जोड़ी जूते-चप्पल हुआ करते थे. कॉलेज की पढ़ाई के लिए वह जाने वाली थी, जिस वजह से मैंने उसके लिए अमेरिका, लंदन जैसी अलग-अलग जगहों से जूते-चप्पल खरीदे थे. अब वो सब जैसे थे, वैसे ही पड़े हैं. विजय एंटनी ने उन सभी जूतों को देखा और कसम खाई कि वह जिंदगी भर चप्पल नहीं पहनेंगे.”

Actress ने यह भी बताया कि उनके पति विजय सिर्फ किसी कॉन्सर्ट में जाने के लिए ही चप्पल पहनते हैं. वह कहती हैं, “जब हम लंदन, पेरिस, सिंगापुर और मलेशिया में कॉन्सर्ट के लिए गए थे, तो उन्होंने इवेंट में चप्पलें पहनी थीं, लेकिन कॉन्सर्ट खत्म होते ही उन्होंने उन्हें उतार दिया.”

फातिमा विजय एंटनी ने बताया कि विजय एंटनी ने अपनी सभी महंगी घड़ियों का भी त्याग कर दिया है और अब वह सिर्फ वही घड़ी पहनते हैं, जो उनकी बेटी ने अपने जाने के वक्त पहनी थी. उन्होंने कहा, “ये वो घड़ी है जो मैंने अपनी बेटी के लिए खरीदी थी क्योंकि उसे वो चाहिए थी. इसकी कीमत 4,000 रुपये थी और अब यही एकमात्र घड़ी है जो वह पहनते हैं.”

मु. मारन द्वारा निर्देशित फिल्म में विजय एंटनी ने ही संगीत दिया है. फिल्म में विजय एंटनी, प्रीति असरानी, भगवती पेरुमल, हरिप्रिया इसाई और बेबी लिथान्या मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 20 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और सीबीएफसी द्वारा इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है.

–

एनएस/एएस

Share