Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अखिलेश यादव कृष्ण जन्मभूमि के लिए आवाज उठाएं तो धुल जाएगा पुराना पाप: दिनेश शर्मा

अखिलेश यादव कृष्ण जन्मभूमि के लिए आवाज उठाएं तो धुल जाएगा पुराना पाप: दिनेश शर्मा

मथुरा, 17 नवंबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन करते हुए मथुरा विवाद में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या का पांच सौ वर्ष पुराना सपना पूरा हो चुका है. अब सनातनियों की यही कामना है कि मथुरा का सपना भी साकार हो. जिस प्रकार अयोध्या में भव्य दरबार सजा है, उसी प्रकार मथुरा में भी दरबार सजना चाहिए.

दिनेश शर्मा ने से बातचीत में कहा कि कृष्ण भक्तों की अब यही अभिलाषा है कि Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव आगे आएं और कृष्ण जन्मभूमि की आजादी के लिए आवाज उठाएं. उन्होंने कहा कि अयोध्या में सपा की Government के समय राम भक्तों पर गोली चलाई गई थी, यदि अखिलेश यादव कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए आवाज उठाएंगे तो वह पाप धुल जाएगा. ऐसा करने पर सभी कृष्ण भक्त भी उनके साथ खड़े हो जाएंगे.

उन्होंने कहा कि उपChief Minister केशव मौर्य भी अखिलेश यादव के साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं. यह बहुत अच्छा मौका है. सभी सनातनियों को एकजुट होना चाहिए और कृष्ण मंदिर के लिए आवाज उठानी चाहिए. जब भी न्यायालय का फैसला आएगा, तो हम यही चाहते हैं कि यहां कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर बने.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती दी है. उन्होंने कहा है कि यदि वे सच्चे कृष्ण भक्त या राम भक्त हैं और उन्हें मुस्लिम वोटों का लालच नहीं है, तो वे खुलकर सामने आएं और मथुरा में कारसेवा के लिए साथ आएं. केशव मौर्य ने कहा कि वे खुद उनके साथ रहेंगे.

उपChief Minister केशव मौर्य के इस बयान के बाद मथुरा के मामले पर Political चर्चा तेज हो गई है. हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा ने भी इसपर सहमती जाहिर की है. उनका कहना है कि कृष्ण भक्त लंबे समय से मथुरा में भव्य मंदिर के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे हैं. अब जब अयोध्या में राम मंदिर बन गया है, तो लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं.

–

पीआईएम/पीएम

Share