Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

झारखंड : चतरा के प्रतापपुर में जंगल से महिला का अधजला शव बरामद, शिनाख्त नहीं

Jharkhand : चतरा के प्रतापपुर में जंगल से महिला का अधजला शव बरामद, शिनाख्त नहीं

चतरा, 17 नवंबर . Jharkhand के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में लाली माटी जंगल से Police ने Tuesday को एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला और करीब 30 से 50 प्रतिशत तक जला हुआ शव बरामद किया है. Police प्रथमदृष्टया इसे हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को ठिकाने लगाने का मामला मानकर जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, Tuesday सुबह जब स्थानीय ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गए थे, तब उनकी नजर इस क्षत-विक्षत शव पर पड़ी. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय मुखिया रंजीत यादव और प्रतापपुर थाना Police को दी. सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना प्रभारी मोहन तिर्की Police बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. मृतका की अनुमानित उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है.

शव की स्थिति से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह घटना चार-पांच दिन पुरानी है, क्योंकि शव में कीड़े लग चुके हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जगह पर शव मिला है, उसके आसपास जमीन पर आग लगने या जलने के कोई भी निशान मौजूद नहीं हैं. इससे यह प्रबल आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद, उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया और फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसे इस सुनसान जंगल में लाकर फेंक दिया गया.

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि उनकी पंचायत या आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से किसी भी महिला के गुमशुदा होने की कोई सूचना नहीं मिली है, जिससे यह अंदेशा है कि मृतका किसी अन्य क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है. थाना प्रभारी मोहन तिर्की ने बताया कि Police ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है. Police फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला कौन थी और इस जघन्य अपराध को किन लोगों ने अंजाम दिया है.

–

एसएनसी/पीएम

Share