Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

आजम खान को जमानत मिलने पर पत्नी तजीन फातिमा ने जताई खुशी, बोलीं-‘जुल्म ज्यादा दिन तक कायम नहीं रह सकता’

आजम खान को जमानत मिलने पर पत्नी तजीन फातिमा ने जताई खुशी, बोलीं ‘जुल्म ज्यादा दिन तक कायम नहीं रह सकता’

आजम खान को जमानत मिलने पर पत्नी तजीन फातिमा ने जताई खुशी, बोलीं-‘जुल्म ज्यादा दिन तक कायम नहीं रह सकता’

रामपुर, 18 नवंबर . Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में जमानत मिलने के बाद उनकी पत्नी डॉ. तजीन फातिमा ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने न्यायपालिका का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही अल्लाह पर भरोसा था कि एक न एक दिन उन्हें न्याय जरूर मिलेगा. उन्होंने कहा कि अन्याय और जुल्म ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सकते. आखिरकार अदालत ने उन्हें न्याय दिया है.

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी डॉ. तजीन फातिमा ने से कहा कि उन्हें अल्लाह पर पूरा विश्वास था कि इस मुश्किल समय में एक दिन इंसाफ जरूर मिलेगा. उन्होंने इस मामले में उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय का विशेष रूप से धन्यवाद किया. अदालत ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया को गलत और दुर्भावनापूर्ण माना है.

उन्होंने कहा कि जुल्म कभी लंबे समय तक कायम नहीं रह सकता. जो लोग जुल्म करते हैं, उन्हें भी यह समझना चाहिए कि एक ऐसी ताकत है, जो किसी को लगातार अन्याय करने की इजाजत नहीं देती. उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम लेने से परहेज किया और कहा कि Government के इशारे पर ही Governmentी तंत्र काम करता है.

आजम खान की पत्नी ने कानूनी लड़ाई में सहयोग करने वाले सभी वकीलों का भी धन्यवाद किया. उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, इमरानुल्लाह और रामपुर के उन सभी वकीलों के प्रति आभार जताया, जिन्होंने इस मामले में उनका साथ दिया.

उन्होंने कहा कि इन सभी वकीलों ने न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. डॉ. तजीन फातिमा ने कहा कि Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले में अपनी भावनाएं स्पष्ट की हैं. उन्होंने अखिलेश यादव की बातों को सही बताया और न्यायालय के फैसले के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

आगामी चुनाव में खुद के चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. तजीन फातिमा ने कहा कि फिलहाल उन्होंने इस बारे में कोई विचार नहीं किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी उनकी प्राथमिकता चुनाव लड़ना नहीं है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने कहा था कि वह परिवार की परेशानियों और आजम खान के मुकदमों में इतनी उलझी हुई हैं कि चुनाव लड़ने के बारे में सोचने का समय ही नहीं था.

डॉ. तजीन फातिमा ने कहा कि उस समय उनका सबसे बड़ा मकसद आजम खान को जेल और तमाम कानूनी परेशानियों से बाहर निकालना था. उन्होंने साफ किया कि फिलहाल चुनाव लड़ने को लेकर न तो उन्होंने कोई फैसला किया है और न ही इस बारे में कोई विचार चल रहा है.

आजम खान को जमानत मिलने के बाद परिवार और समर्थकों को बड़ी राहत मिली है. तजीन फातिमा ने एक बार फिर न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि आखिरकार उन्हें न्याय मिला है.

–

एसएके/पीएम

Share