Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अमेरिका में राहुल गांधी के भारतीय लोकतंत्र को ‘बीमार’ बताने पर भाजपा ने किया पलटवार

अमेरिका में राहुल गांधी के भारतीय लोकतंत्र को ‘बीमार’ बताने पर भाजपा ने किया पलटवार

New Delhi, 19 नवंबर . भाजपा ने Thursday को Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र को बीमार बताया था, जिस पर भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर India और उसके लोकतांत्रिक ढांचे का विरोधी होने का आरोप लगाया है.

राहुल गांधी ने Wednesday को शिकागो यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारतीय लोकतंत्र बीमार है.

उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर भारतीय लोकतंत्र को नकारात्मक रूप में पेश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने परिवार के हितों को लोकतांत्रिक मूल्यों से ऊपर रखा है.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदीप भंडारी ने लिखा कि कांग्रेस भारतीय लोकतंत्र को ‘बीमार’ बताती है. राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें अपने परिवार से प्यार है और लोकतंत्र से नफरत.

भंडारी ने कहा कि हर बार राहुल गांधी यह साबित करते हैं कि वह India के लोगों और India के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ हैं.

उन्होंने राहुल गांधी को भारत-विरोधी प्रचार चलाने वाला नेता बताया. उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की स्थिति पर कांग्रेस नेता की टिप्पणियों को लेकर भाजपा की आलोचना को दोहराया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत-विरोधी प्रचार के प्रमुख चेहरे हैं.

इससे पहले Wednesday को प्रदीप भंडारी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश यात्राओं के दौरान राहुल गांधी बार-बार India की प्रगति और लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ बयान देते हैं.

राहुल गांधी ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर India की अर्थव्यवस्था की स्थिति की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि देश आर्थिक आपदा की कगार पर है और आरोप लगाया था कि India भारी बेरोजगारी और अपनी शिक्षा प्रणाली में गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है.

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि राहुल गांधी भारत-विरोधी प्रचार के नेता बन गए हैं. India की प्रगति और लोकतंत्र के प्रति उनकी नफरत ही उन्हें हर बार विदेश जाने पर India के बारे में बुरा बोलने के लिए प्रेरित करती है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी India को ‘आर्थिक आपदा’ बताते हैं जबकि पूरी दुनिया इस बात पर सहमत है कि India सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और दुनिया भारतीय लोकतंत्र का सम्मान करती है.

–

डीकेएम/पीएम

Share