Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पीडीए रथ यात्रा में बच्चे की मौत पर भाजपा ने की निष्पक्ष जांच की मांग

पीडीए रथ यात्रा में बच्चे की मौत पर भाजपा ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Lucknow/Kanpur, 19 नवंबर . उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party (सपा) के नेताओं के बयानों और Political गतिविधियों को लेकर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने सपा नेता आजम खान, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा और भाजपा नेता के बेटे की मौत के मामले में Samajwadi Party पर निशाना साधा. वहीं, ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाए जाने पर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने Government का पक्ष रखा.

सपा नेता आजम खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजम खान को याद रखना चाहिए कि वह जमानत पर बाहर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान ने संविधान निर्माता और India रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को ‘लैंड माफिया’ कहा था. केशव मौर्य ने कहा कि न्यायालय ने उन्हें जमानत दी है और Government को न्यायालय के फैसले पर कोई सवाल नहीं उठाना है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश को अब दंगों और गुंडों का प्रदेश नहीं बनने दिया जाएगा.

वहीं, अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत के मामले में भी केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा की पदयात्रा हो, रथ यात्रा हो या साइकिल यात्रा, उनकी राजनीति में लोगों को नुकसान पहुंचाने और उनकी जान लेने जैसी घटनाएं सामने आती हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और निष्पक्ष जांच होगी. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने भी आजम खान और Samajwadi Party की विचारधारा पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेताओं ने India माता के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और डॉ. भीमराव अंबेडकर को ‘लैंड माफिया’ कहा. इस तरह के बयान उनकी मानसिकता को दर्शाते हैं. उन्होंने सपा पर गुंडों और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी. आम जनता ने गुंडों और माफियाओं को पूरी तरह नकार दिया है.

सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि गठबंधन के बारे में संबंधित दलों को ही जानकारी होगी. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता ने सभी गठबंधनों को खारिज कर भाजपा को अपना समर्थन दिया है.

पीडीए रथ यात्रा के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की मौत पर ब्रजेश पाठक ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं की गतिविधियों के कारण आम लोगों को नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है. कानून अपना काम करेगा और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

इस बीच, ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाए जाने पर प्रदेश Government के मंत्री सुरेश खन्ना ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि प्रशासकों की नियुक्ति की छह महीने की अवधि 26 तारीख को पूरी हो रही थी, इसलिए इसे अगले छह महीने के लिए बढ़ाया गया है.

खन्ना ने कहा कि Supreme Court के निर्देश के अनुसार सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना जरूरी है. इस संबंध में पिछड़ा वर्ग आयोग ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है. यदि रिपोर्ट समय पर आ गई होती, तो स्थिति अलग हो सकती थी. फिलहाल मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कार्यकाल बढ़ाने का फैसला लिया गया है. आयोग की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय किया जाएगा.

–

एसएके/पीएम

Share