Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘कट्टर ईमानदार’ का नारा देने वाली ‘आप’ सरकार अंदर से दागदार, सुधांशु त्रिवेदी ने पीपीएससी भर्ती में लगाया घोटाले का आरोप

‘कट्टर ईमानदार’ का नारा देने वाली ‘आप’ Government अंदर से दागदार, सुधांशु त्रिवेदी ने पीपीएससी भर्ती में लगाया घोटाले का आरोप

New Delhi, 19 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब Government पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पंजाब की ‘आप’ Government पर पंजाब लोक सेवा आयोग के तहत हुई भर्तियों में घोटाले का आरोप लगाया.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “भारतीय राजनीति में नई राजनीति के नाम पर बहरूपिया स्वांग के संयोजक कितना बहुआयामी भ्रष्टाचार कर सकते हैं और उनकी Governmentें कट्टर ईमानदार का नारा देकर अंदर से कितने दागदार किरदार को दिखा सकती हैं, यह हाल ही में पंजाब में राज्य लोक सेवा आयोग के परिणामों में साफ दिखाई पड़ता है. इसमें एक नहीं बल्कि बहुआयामी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. कई परीक्षार्थियों ने बहुत गंभीर सवाल उठाए हैं. इसके अलावा पब्लिक डोमेन में और मीडिया के द्वारा भी ये विषय उठाए गए हैं.”

भाजपा प्रवक्ता ने नेताओं और अधिकारियों के बच्चों का चयन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, “पंजाब लोक सेवा आयोग के नतीजों ने राज्य स्तर पर भ्रष्टाचार की हद को उजागर कर दिया है. यह कोई इकलौती घटना नहीं है. भ्रष्टाचार के कई अलग-अलग रूप सामने आए हैं. 4 नवंबर को पंजाब लोक सेवा आयोग की चयन सूची जारी की गई. हालांकि, इसमें शामिल लोगों की चार श्रेणियों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. Political नेताओं और राजनेताओं के रिश्तेदार, राज्य Government के करीबी अधिकारियों के रिश्तेदार, जिन पर पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोप हैं और जिन्होंने ‘आप’ को चंदा दिया है, उनसे जुड़े लोग भी इस सूची में शामिल हैं.”

उन्होंने रोल नंबर के जरिए परिणाम घोषित करने पर आम जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “ऐसी खबरें भी आई हैं कि चुने गए उम्मीदवारों में से कम से कम 24 फीसदी एक ही परीक्षा केंद्र से हैं. इसके अलावा, 22 समूहों में लगातार तीन रोल नंबर वाले उम्मीदवारों का चयन हुआ है. पंजाब Government ने नतीजों में उम्मीदवारों के नामों के बजाय उनके रोल नंबर प्रकाशित करने का फैसला किया है. इससे आम लोगों के लिए उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि और पारिवारिक संबंधों की जांच करना मुश्किल हो जाता है. अगर नाम प्रकाशित किए जाएं, तो कोई भी आसानी से उम्मीदवार की पृष्ठभूमि और उसके माता-पिता के बारे में जानकारी देख सकता है लेकिन सिर्फ रोल नंबर होने पर परीक्षा प्राधिकरणों से जानकारी मिले बिना ऐसी जांच करना कठिन हो जाता है.”

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “पीपीएससी की प्रारंभिक राजपत्रित (गजटेड) परीक्षा में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह के बेटे का चयन हुआ है और शायद यह एक संयोग हो. इसके साथ ही रायकोट और नकोदर से आप के विधायकों के बच्चे या परिवार के सदस्य, वार्ड 20 से आप के पार्षद, चंडीगढ़ यूनिट की अध्यक्ष और पूर्व डीसीपी की बेटी, Haryana के इंद्री से आप के पूर्व उम्मीदवार की बेटी और Bhopal में आप के सचिव की बेटी का भी चयन हुआ है. देखिए, ‘कट्टर ईमानदार’ लोगों ने कितना अद्भुत प्रयोग किया है. हम पंजाब Government और आम आदमी पार्टी से स्पष्ट रूप से मांग करते हैं कि वे इस मुद्दे पर खुलकर सफाई दें और बताएं कि वे जांच से क्यों बच रहे हैं.”

सुधांशु त्रिवेदी ने दागदार अधिकारियों के बच्चों के चयन होने पर कहा, “आप Government को बताना चाहिए कि क्या यह महज एक संयोग है या फिर सत्ता के गलियारों से ईमानदार उम्मीदवारों के हितों पर चोट करने के लिए किया गया प्रयोग है? चुने गए लोगों की दूसरी श्रेणी को देखिए. विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए एक एडिशनल सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के बेटे का चयन हुआ है. 20,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए एक तहसीलदार के बेटे का भी चयन हुआ है और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए एक डीआईजी के बेटे का भी चयन हुआ है. आपकी चयन प्रक्रिया में ऐसे दागदार लोगों को इतना इनाम कैसे मिल गया? मैं उस खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ बताने वाले नेता से पूछना चाहता हूं.”

उन्होंने कहा, “28 दिसंबर 2024 को ईडी ने पंजाब और Haryana हाईकोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया, जिसमें ‘पीपीएससी इंटरव्यू इन्फ्लुएंस’ नाम की एक व्हाट्सएप चैट शामिल थी. इस चैट की तारीख भी 28 दिसंबर 2024 ही है, जो अपने आप में संदेह पैदा करती है. इसके अलावा, आमतौर पर पंजाब राज्य चयन बोर्ड के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी होते थे लेकिन पहली बार मेजर जनरल रैंक के किसी व्यक्ति को नियुक्त किया गया. हालांकि यह Government का अधिकार है लेकिन हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम पूछें कि इस श्रेणी को बदलने या इसका स्तर कम करने की कोशिश क्यों की गई? कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि अंग्रेजी और पंजाबी की क्वालिफाइंग परीक्षाओं का मूल्यांकन इस तरह से किया गया कि पहले से क्वालिफाई कर चुके कई होनहार छात्र भी नहीं चुने गए. शायद यह भी एक संयोग ही है कि जो उम्मीदवार पहले प्रीलिम्स पास कर चुके थे, वे इस बार प्रोफिशिएंसी टेस्ट (योग्यता परीक्षा) पास नहीं कर पाए. साथ ही, यह भी आरोप लगाया गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं (आंसर शीट) की जांच के लिए रिसर्च स्कॉलर्स को काम पर रखा गया था.”

उन्होंने कहा, “आज हम कांग्रेस से भी पूछना चाहते हैं कि छात्रों की गूंज पूरे देश में करने वाले इस बात पर चुप क्यों हैं. जो लोग छात्र हितों के स्वयंभू संरक्षक बने हैं, उनके मुंह से भी इस पर कोई आवाज नहीं निकल रही है जबकि पंजाब Government का भांडा फूटता हुआ दिखाई दे रहा है.”

–

ओपी/पीएम

Share